- Advertisement -
- Advertisement -

करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता की संपत्ति पर किया दावा, हाईकोर्ट पहुंचे समायरा और किआन

बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
karishama kapoor children move to delhi highcourt for father sanjay kapoor 30 thousand crore property

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन इस साल 12 जून को लंदन में पोलो मैच के दौरान अचानक हो गया था।संजय कपूर देश और विदेश के बड़े कारोबारी माने जाते थे और उनकी संपत्ति का मूल्य लगभग 30 हजार करोड़ रुपये आंका गया है। उनके निधन के बाद परिवार के भीतर संपत्ति के बंटवारे को लेकर बड़ा विवाद शुरू हो गया। पहले उनकी मां रानी कपूर और पत्नी प्रिया सचदेव के बीच तनातनी सामने आई थी और अब करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और किआन ने भी इस मामले में कानूनी कदम उठाते हुए अदालत का रुख किया है।

दूसरी पत्नी प्रिय सचदेवा पर संपत्ति हड़पने का आरोप

सूत्रों के मुताबिक, समायरा और किआन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि 21 मार्च 2025 की संजय कपूर की कथित वसीयत संदिग्ध है और यह पूरी तरह से फर्जी लगती है। बच्चों का कहना है कि उनके पिता ने कभी वसीयत का ज़िक्र नहीं किया था और न ही परिवार के किसी सदस्य को इसकी जानकारी थी। याचिका में सौतेली मां प्रिया सचदेव पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने ही इस वसीयत को गढ़ा और अपने दो सहयोगियों दिनेश अग्रवाल और नितिन शर्मा की मदद से संपत्ति पर अधिकार जमाने की कोशिश की। मामले पर अब 10 सितंबर को सुनवाई होने की संभावना है।

बच्चो के काफी करीब थे संजय

समायरा और किआन ने अपनी याचिका में यह भी बताया कि उनके पिता से उनके संबंध बेहद मजबूत थे। वे न सिर्फ़ पारिवारिक वक्त साथ बिताते थे, बल्कि अक्सर विदेश यात्राओं और छुट्टियों पर भी साथ जाते थे। इतना ही नहीं, संजय कपूर अपने बच्चों को व्यावसायिक और व्यक्तिगत फैसलों में भी शामिल करते थे। बच्चों का कहना है कि ऐसे रिश्ते में पिता द्वारा वसीयत जैसी अहम बात छिपाना असंभव था, इसलिए उन्हें यकीन है कि मौजूदा दस्तावेज़ असली नहीं है। यह भावनात्मक पहलू अदालत में उनकी दलील को और मज़बूत करता है।

अब क्या होगा आगे ?

संपत्ति विवाद अब पूरी तरह कानूनी मोड़ ले चुका है। एक ओर प्रिया सचदेव और उनके सहयोगियों पर धोखाधड़ी और वसीयत गढ़ने का आरोप है, वहीं दूसरी ओर करिश्मा कपूर के बच्चे पिता की संपत्ति में अपना वैधानिक हक़ मांग रहे हैं। परिवार के भीतर बढ़ता तनाव इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले दिनों में यह मामला और भी गंभीर हो सकता है। अदालत का फैसला न सिर्फ़ संपत्ति के बंटवारे का रास्ता तय करेगा, बल्कि यह भी स्पष्ट करेगा कि संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की विरासत किसे और कितने हिस्से में मिलेगी।

KeywordsKarisma Kapoor, Sanjay Kapoor Property Dispute, Sanjay Kapoor ₹30,000 Crore Property, Karisma Kapoor Children, Kapoor Family Dispute

What do you think?

- Advertisement -