- Advertisement -
- Advertisement -

सुष्मिता सेन का पहला प्यार जिसने नौकरी छोड़कर बनाया मिस यूनिवर्स, जानिए फिर क्यों हुआ ब्रेकअप?

मूवीज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
sushmita sens first love he quit his job to help her become miss universe heres why they broke up

Photo Credit - X

सुष्मिता सेन की जिंदगी से जुड़ी कई बातें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन उनकी पहली मोहब्बत की कहानी बहुत कम लोगों को पता है। ये कहानी है उनके पहले बॉयफ्रेंड रजत तारा की, जिन्होंने सुष्मिता के मिस यूनिवर्स बनने के सफर में अहम भूमिका निभाई थी।

दरअसल, साल 1994 में जब सुष्मिता सेन ने मिस इंडिया का खिताब जीता, तो उन्हें मिस यूनिवर्स की ट्रेनिंग के लिए मुंबई जाना था। उस वक्त सुष्मिता दिल्ली में पली-बढ़ी थीं और अकेले मुंबई जाने से डर रही थीं। उन्होंने घरवालों से कहा था कि वो बॉम्बे नहीं जाना चाहतीं, क्योंकि उन्हें सब कुछ अकेले संभालने का डर था।ऐसे में उनके पहले बॉयफ्रेंड रजत तारा आगे आए। सुष्मिता ने खुद ये बात एक टॉक शो में बताई थी। उन्होंने कहा था, “ये मेरे पहले बॉयफ्रेंड हैं, रजत। जब मैं मिस इंडिया बनी थी और ट्रेनिंग के लिए बॉम्बे भेजा जा रहा था, तो मैं डर गई थी। तब रजत ने मेरी मां से कहा कि ये अकेले नहीं जाएगी, मैं इसके साथ चलता हूं।”

उस वक्त रजत बेनटन कंपनी में काम करते थे। उन्होंने अपने ऑफिस से एक महीने की छुट्टी मांगी, लेकिन छुट्टी देने के बजाय कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। इसके बावजूद रजत ने सुष्मिता का साथ नहीं छोड़ा और उनके साथ मुंबई आ गए। वहां सुष्मिता ने ट्रेनिंग ली और इतिहास रचते हुए मिस यूनिवर्स का ताज जीत लिया। लेकिन सवाल यह है कि इतनी खूबसूरत शुरुआत का अंत क्यों हुआ?

इसका जवाब खुद सुष्मिता ने एक पुराने इंटरव्यू में दिया था। उन्होंने कहा था ,“ऐसे इंसान को कोई छोड़ नहीं सकता। बस कभी-कभी जिंदगी में लोग एक-दूसरे से आगे बढ़ जाते हैं। मैंने उन्हें डंप नहीं किया, बस हमारी राहें अलग हो गईं। रजत मेरी जिंदगी में हमेशा रहेंगे, और मैं खुश हूं कि मेरे पहले बॉयफ्रेंड वो थे।”

आज रजत तारा अपनी फैमिली के साथ शांत जीवन बिता रहे हैं, लेकिन सुष्मिता सेन के लिए वो हमेशा एक खास इंसान बने रहेंगे।

Keywords: Sushmita Sen First Boyfriend, Rajat Tara Story, Miss Universe Journey, Sushmita Sen Love Life

What do you think?

- Advertisement -