- Advertisement -
- Advertisement -

Dharmendra Health Updates: एक्टर धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, एंबुलेस से घर पहुंचे

भारत बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़ मूवीज़
dharmendra health update discharged breach candy hospital mumbai

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र की तबीयत में अब सुधार की खबर सामने आई है। उनकी सेहत खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद कई बार उनसे जुड़ी अफवाहें उड़ीं।

अब फाइनली एक अच्छी खबर आई है कि धर्मेंद्र की तबीयत पहले से काफी बेहतर है। वहीं, उनके बड़े बेटे सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि उनके इलाज में लगातार सुधार हो रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि धर्मेंद्र की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें।

अब धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे अपने घर लौट आए हैं। सुबह के समय उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद उनका आगे का इलाज घर पर ही होगा।

धर्मेंद्र जब अस्पताल से घर के लिए रवाना हो रहे थे, उस वक्त उनके बेटे सनी और बॉबी देओल एंबुलेंस के पीछे अपनी गाड़ी में सवार थे।

गौरतलब है कि जब धर्मेंद्र का इलाज चल रहा था, तब बॉलीवुड स्टार सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे। इस बीच कुछ अफवाहें भी फैलीं, जिनमें धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें शामिल थीं। इन अफवाहों पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी तथा बेटी ईशा देओल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और अफवाह फैलाने वालों को फटकार लगाई थी।

अब उनके फैन्स और परिवार में खुशी की लहर है। सभी उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत 1 नवंबर को अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत कुछ समय के लिए और ज्यादा खराब हो गई थी, लेकिन अब वे खतरे से बाहर हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

Keywords: Dharmendra Health Update, Dharmendra Hospital News, Bollywood News, Dharmendra

What do you think?

- Advertisement -