- Advertisement -
- Advertisement -

नए नाम के साथ सामने आई ‘बैटल ऑफ गलवान’, सलमान खान ने शेयर किया पावरफुल पोस्टर

बॉलीवुड मूवी न्यूज़ भारत मूवीज़
battle of galwan gets a new title salman khan shares powerful poster

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म का बड़ा अपडेट दिया है। लंबे समय तक ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से चर्चित इस फिल्म का शीर्षक अब ऑफिसियल रूप से बदल दिया गया है। मेकर्स ने नए नाम का ऐलान किया और सलमान ने सोशल मीडिया पर फिल्म के नए पोस्टर के साथ फैंस को इसका पहला नज़ारा दिखाया। अब फिल्म का नया नाम ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया है। नया पोस्टर बेहद प्रभावशाली है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नया टाइटल देता है शांति का संदेश

फिल्म के नए शीर्षक की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन ‘मे वॉर रेस्ट इन पीस’ है, जिसका मतलब है युद्ध खत्म हों। आमतौर पर युद्ध आधारित फिल्में वीरता और संघर्ष पर ध्यान देती हैं, लेकिन सलमान खान ने इस टाइटल के माध्यम से एक व्यापक और गहरा संदेश देने की कोशिश की है। यह सिर्फ रणभूमि तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे विश्व में शांति की जरूरत और युद्ध के अंत की कामना को दर्शाता है। पोस्टर में सलमान का आधा चेहरा दिखाई दे रहा है, जो खून से लथपथ नजर आ रहे हैं।

फिल्म से जुड़ी उम्मीदें और भावनात्मक गहराई

यह फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है, लेकिन नए नाम से साफ संकेत मिलता है कि कहानी सिर्फ युद्ध तक सीमित नहीं रहेगी। यह देशभक्ति और मानवीय भावनाओं को भी उजागर करेगी। नाम बदलने के तुरंत बाद इंटरनेट पर प्रशंसा शुरू हो गई, जहां फैंस ने फिल्म के पीछे छिपी भावनात्मक गहराई और शांति के संदेश की सराहना की। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘मातृभूमि’ के माध्यम से सलमान खान एक ऐसी कहानी पेश करेंगे जो दर्शकों को राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ मानवता की सीख भी देगी।

सलमान और चित्रांगदा की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी

सलमान खान को आखिरी बार ‘सिकंदर’ में देखा गया था, जिसमें रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली, लेकिन अब फैंस की उम्मीदें ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ से जुड़ी हैं। इस फिल्म में सलमान की जोड़ी पहली बार चित्रांगदा सिंह के साथ स्क्रीन पर नजर आएगी, जहां दोनों रोमांस और केमिस्ट्री के साथ दर्शकों को प्रभावित करेंगे।

Keywords: Salman Khan Upcoming Movie, Matrubhumi: May War Rest In Peace, Bollywood War Drama Film, Salman Khan And Chitrangda Singh Onscreen Pair

What do you think?

- Advertisement -