अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा है कि उनकी सरकार चीन के साथ एक ‘अच्छी डील’ करने की तैयारी में है। ट्रंप इसी हफ्ते दक्षिण कोरिया के दौरे पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने वाले है, और दोनों देशों के बड़े अधिकारियों के अनुसार, इस व्यापार समझौते का ढांचा यानी फ्रेमवर्क लगभग तैयार हो चुका है और अब सिर्फ आखिरी दस्तखत बाकी है। ट्रंप ने मलेशिया में यह बयान दिया, जहां उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम चीन के साथ एक डील करने जा रहे है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब उन्होंने कुछ समय पहले चीन के साथ समझौता न होने पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।
मलेशिया में बनी समझौते की रूपरेखा
यह समझौते का ढांचा मलेशिया में चल रहे आसियान शिखर सम्मेलन ASEAN समिट के दौरान तैयार हुआ है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बताया कि यह डील 1 नवंबर से लगने वाले 100 प्रतिशत टैरिफ के खतरे को टाल देगी। इसके साथ ही टिकटॉक की अमेरिका में बिक्री पर भी अंतिम सहमति बनने की उम्मीद है। बेसेंट ने यह भी बताया कि अमेरिका और चीन इस बात पर राजी हो गए है कि चीन दुर्लभ खनिजों पर अपनी नई नियंत्रण नीति को एक साल के लिए टाल देगा, और यह खनिज लड़ाकू विमानों, स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक गाड़ियों में इस्तेमाल होते है।
दुनिया में ग्लोबल ट्रेड वार का खतरा कम हुआ
चीन के व्यापार पर बात करने वाले अधिकारी ली चेंगगांग ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच शुरुआती सहमति बन गई है और अब यह डील उनके देश की आंतरिक मंजूरी की प्रक्रिया से गुजरेगी। ली ने यह भी कहा कि अमेरिका का रुख काफी सख्त रहा है, लेकिन उन्होंने इन चिंताओं को सुलझाने के लिए बहुत गहरी बातचीत की है और यह बातचीत बहुत अच्छी रही है। यह समझौता दुनिया भर में ग्लोबल ट्रेड वार यानी व्यापार युद्ध के खतरे को काफी हद तक टाल देगा। इसके अलावा, ट्रंप ने मलेशिया में ब्राजील के प्रधानमंत्री लूला से भी मुलाकात की है, जिससे यह उम्मीद है कि अमेरिका और ब्राजील के बीच भी किसी डील पर सहमति बन सकती है।
अमेरिकी किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन अब फिर से अमेरिकी सोयाबीन खरीदना शुरू करेगा, जिससे अमेरिकी किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले सितंबर में चीन ने अमेरिकी सोयाबीन की खरीद पूरी तरह से बंद कर दी थी और ब्राजील तथा अर्जेंटीना से सोयाबीन आयात करना शुरू कर दिया था। ट्रंप सरकार के वाणिज्य प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने बताया कि दोनों देशों ने कुछ जुर्माने वाले कदम रोकने पर सहमति जताई है, और ऐसा इसलिए किया गया है ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार घाटे को संतुलित किया जा सके।
Keywords: US China Deal, Trade Agreement, Tariff Relief, Donald Trump Xi Jinping Meeting, Soybean Import