- Advertisement -
- Advertisement -

पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने सगे भतीजे से करा दी अपनी बेटी की शादी, जानिए क्या करता है दामाद

दुनिया भारत
pakistani army chief asim munir got his daughter married to his nephew find out what the son in law does

पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की बेटी महनूर की गोपनीय तरीके से शादी संपन्न हो गई है। महनूर का निकाह रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय में हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर की बेटी की शादी उनके ही भतीजे अब्दुल रहमान से हुई है।

इस शादी से जुड़ी न तो कोई तस्वीर सामने आई है और न ही किसी तरह का वीडियो जारी हुआ है। इस शादी की जानकारी पाकिस्तान में भी केवल कुछ चुनिंदा लोगों को ही थी। इसके पीछे सुरक्षा कारणों को वजह माना जा रहा है।

शादी में पहुंचे ये लोग

इस निकाह समारोह में पाकिस्तान की राजनीति और सेना के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे। इसमें राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, आईएसआई प्रमुख और कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हुए। खबरों के अनुसार, मुनीर की बेटी के निकाह में करीब 400 मेहमानों ने शिरकत की। हालांकि, पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सादे तरीके से आयोजित किया गया।

मुनीर की बेटी का दूल्हा कौन है?

  • पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की बेटी महनूर की शादी अब्दुल रहमान से हुई है।
  • अब्दुल रहमान, आर्मी चीफ आसिम मुनीर के भाई कासिम मुनीर के बेटे हैं।
  • उन्होंने पहले पाकिस्तानी सेना में सेवा दी है, जहां वे कैप्टन के पद पर तैनात थे।
  • फिलहाल अब्दुल रहमान पाकिस्तान की सिविल सेवा में हैं।
  • इस समय वे असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।
  • उन्हें सिविल सेवा में प्रवेश सैन्य अधिकारियों के लिए तय रिजर्व कोटे के तहत मिला था।

Keywords: Asim Munir Daughter Wedding, Pakistan Viral News, Pakistan Army Chief Daughter

What do you think?

- Advertisement -