- Advertisement -
- Advertisement -

यूपी के रायबरेली में सामने आए कलयुग के त्रिदेव! जानिए कौन हैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश?

उत्तर प्रदेश भारत
Tridev poster released in Rae Bareli UP Rahul Akhilesh and Tejashwi depicted as Brahma Vishnu and Mahesh

Photo Credit - Social Media

यूपी के रायबरेली में इंडिया गठबंधन का एक पोस्टर अचानक सुर्खियों में आ गया है। इंडिया गठबंधन द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में त्रिदेव की नई तस्वीर पेश की गई है। इसमें राहुल गांधी,अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को त्रिदेव के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में राहुल गांधी को विष्णु, तेजस्वी यादव को ब्रह्मा तथा अखिलेश यादव को महेश बताया गया है।

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में राहुल गांधी,अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को कलयुग का भगवान प्रदर्शित किया गया है। साथ ही साथ पोस्टर में लिखा गया है कि इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु और महेश। फिलहाल यह पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल राहुल गांधी का रायबरेली में दो दिवसीय दौरा है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के नेता राहुल निर्मल बागी के द्वारा यह पोस्टर लगवाए गए हैं। राहुल निर्मल बागी सपा के लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव हैं। फिलहाल यह पोस्ट इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।एनडीए की ओर से भी इस पोस्टर को लेकर बयान आने लगे हैं।

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी बुधवार से आयोजित दो दिनों के कार्यक्रम में अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने वाले हैं। उनके द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों की जानकारी भी ली जाएगी। राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और इसी उत्साह में यह पोस्टर लगाया गया है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पोस्टर को देखकर राहुल गांधी किस प्रकार की प्रतिक्रिया देते हैं। हालांकि पोस्टर में जिस तरह से शब्द लिखे गए हैं उसमें उनके साथ अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को कलयुग का भगवान प्रदर्शित किया गया है। यह इंडिया गठबंधन की एकता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के उत्साह को भी प्रदर्शित करता है।

बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। राहुल गांधी तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार चुनाव को फतह करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हाल ही में SIR के मुद्दे पर राहुल और तेजस्वी के साथ-साथ अखिलेश यादव भी आंदोलन में शामिल हुए थे! ऐसे में इन तीनों नेताओं की तीकड़ को कार्यकर्ता एनडीए को हारने का बड़ा गठजोड़ मान रहे हैं। इस पोस्टर के माध्यम से जनता को यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है की इन तीनों नेताओं द्वारा ही देश और प्रदेश का कल्याण संभव है।

keywordsGod of Kalyug, Tridev in the post, Bihar elections, political excitement, excited workers

What do you think?

- Advertisement -