- Advertisement -
- Advertisement -

समंदर में भारत की ताकत होगी दोगुनी, आज नेवी में शामिल होंगे ‘INS अरिदमन’ और ‘युद्धपोत तारागिरी’, पाकिस्तान की बढ़ाएगी टेंशन

टेक्नोलॉजी भारत
indias naval power to double ins aridhaman and warship taragiri to be inducted today raising tensions for pakistan

Photo Credit - Indian Navy

भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में आज स्वदेश में बनी परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। यह देश की तीसरी स्वदेशी परमाणु बैलिस्टिक पनडुब्बी है, जो रक्षा क्षमता को नई मजबूती देगी। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। साथ ही वे विशाखापत्तनम में स्वदेशी युद्धपोत तारागिरी को भी नौसेना के बेड़े में शामिल करेंगे।

इससे पहले राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर ‘अरिदमन’ को शक्ति का प्रतीक बताया।

महीनों के सफल ट्रायल के बाद अरिदमन ने बढ़ाई भारत की परमाणु ताकत

लंबे समय तक समुद्र में परीक्षणों से गुजरने के बाद स्वदेशी पनडुब्बी INS अरिदमन अब नौसेना में शामिल होने के लिए तैयार है। एलएंडटी द्वारा विकसित इस पनडुब्बी को विशाखापत्तनम के गुप्त शिपबिल्डिंग सेंटर में बनाया गया है। शामिल होने के बाद यह रणनीतिक बल कमान के तहत काम करेगी और INS अरिहंत (2016) व INS अरिघात (2024) के साथ भारत की परमाणु क्षमता को और मजबूत बनाएगी।

‘तारागिरी’ के शामिल होने से पूर्वी तट की ताकत होगी और मजबूत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विशाखापत्तनम में स्वदेशी उन्नत युद्धपोत ‘तारागिरी’ को नौसेना के बेड़े में शामिल करेंगे। यह समारोह नौसैनिक डॉकयार्ड में वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में आयोजित होगा। राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस युद्धपोत का शामिल होना भारत के पूर्वी समुद्री क्षेत्र के रणनीतिक महत्व को और बढ़ाता है, साथ ही यह नौसेना की युद्धक और ऑपरेशनल क्षमता को नई मजबूती देता है।

मल्टी-रोल क्षमता और स्टेल्थ ताकत से खास है ‘तारागिरी’

‘तारागिरी’ एक अत्याधुनिक युद्धपोत है, जिसमें सुपरसोनिक सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के साथ पनडुब्बी रोधी सिस्टम भी मौजूद है। इसकी सभी युद्ध प्रणालियां आधुनिक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ी हैं, जिससे यह तेजी से खतरे का जवाब दे सकता है। खास स्टेल्थ डिजाइन के कारण यह रडार पर कम दिखाई देता है और दुश्मनों पर अचानक वार करने में सक्षम है। यह युद्ध के साथ-साथ मानवीय सहायता और आपदा राहत जैसे मिशनों में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

भारतीय नौसेना लगातार आत्मनिर्भर और मजबूत बन रही है, और ‘तारागिरी’ इसी बढ़ती समुद्री शक्ति का प्रतीक है, जो देश की सुरक्षा को नई ऊंचाई देता है।

Keywords: INS Aridhaman Submarine, INS Taragiri Warship, Indian Navy Nuclear Submarine, Project 17A Stealth Frigate India

What do you think?

- Advertisement -