- Advertisement -
- Advertisement -

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के जज अमन कुमार शर्मा ने किया आत्महत्या, घर में फंदे से लटकी मिली शव

दिल्ली भारत
WhatsApp Image 2026 05 03 at 11.02.34 AM

Photo Credit - Social Media

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में जज अमन कुमार शर्मा की आत्महत्या की खबर सामने आने के बाद न्यायिक महकमे में शोक और हैरानी का माहौल है। इस घटना ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों के अनुसार, घटना से एक रात पहले अमन ने अपने पिता को फोन किया था, जिसमें उनकी आवाज बेहद परेशान और टूटती हुई लग रही थी।

बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे हुई इस बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके लिए हालात संभालना मुश्किल हो गया है। बेटे की ऐसी बात सुनकर पिता काफी घबरा गए और उन्होंने उनसे परेशानी की वजह जानने की कोशिश की, लेकिन अमन स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पाए। इसके बाद से परिवार लगातार चिंता में था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

पिता की तुरंत दिल्ली रवाना होने की कोशिश

बेटे की हालत को लेकर चिंतित पिता ने देर न करते हुए उसी रात अलवर से दिल्ली के लिए निकलने का फैसला किया। वह करीब आधी रात तक घर पहुंच गए। परिवार को उम्मीद थी कि बातचीत से स्थिति संभल जाएगी, लेकिन हालात कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

घर में मिला शव, जांच शुरू

पुलिस के मुताबिक, अमन कुमार शर्मा ने ग्रीन पार्क स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही सफदरजंग एन्क्लेव थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह जानकारी पीसीआर कॉल के जरिए डीडी एंट्री नंबर 34 के तहत दर्ज की गई थी।

वजह अब भी साफ नहीं

अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव के रूप में कार्यरत थे। वे अपने काम के प्रति समर्पित अधिकारी माने जाते थे। उनकी अचानक मौत से सहयोगियों और परिचितों में गहरा सदमा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या माना जा रहा है, लेकिन इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सच्चाई जानने के लिए पुलिस परिवार और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है।

Keywords: Delhi Judge Suicide Case, Aman Kumar Sharma Death News, Karkardooma Court Judge News

What do you think?

- Advertisement -