- Advertisement -
- Advertisement -

नितिन नबीन बने बीजेपी के सबसे काम उम्र के नेशनल प्रेसिडेंट, पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल, पार्टी मुख्यालय में हुआ औपचारिक ऐलान

दिल्ली भारत
nitin nabeen becomes youngest bjp national president pm modi senior leaders attend ceremony

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ, माहौल में अलग ही जोश दिखा। 45 साल की उम्र में नितिन नबीन को ये जिम्मेदारी मिलना खास है, क्योंकि अब तक इतने कम उम्र में कोई भी इस पद तक नहीं पहुंचा था।

साथ ही, बिहार से भी पहली बार कोई नेता यहां तक आया है। पार्टी के बड़े नेताओं का मानना है कि नितिन की एनर्जी, लोगों से जुड़ाव और संगठन का लंबा अनुभव बीजेपी को और मजबूत बनाएगा।

घोषणा के दिन दिखा पार्टी का दम

इस ऐलान के मौके पर पार्टी ने अपनी ताकत भी दिखा दी। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जो कार्यक्रम शुरू हुआ, उसमें प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, तमाम वरिष्ठ नेता, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सभी मौजूद रहे। इससे साफ हो गया कि पार्टी ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताने का फैसला कर लिया है। वैसे नितिन नबीन का नाम पहले से ही चर्चा में था, लेकिन औपचारिक ऐलान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बन गया, जैसे कोई उत्सव हो।

नींव से शिखर तक नितिन का सफर

नितिन नबीन के बारे में पार्टी में सब जानते हैं कि वो शुरू से ग्राउंड पर काम करते-करते यहां तक पहुंचे हैं। पांच बार विधायक रह चुके हैं, संगठन की राजनीति में भी खूब समय बिताया है। उनकी पहचान मेहनती और जमीनी नेता की है, जो सीधे कार्यकर्ताओं से बात करते हैं, उनकी बात सुनते हैं। पार्टी को भरोसा है कि यही खूबी आगे चुनाव और संगठन दोनों में फायदा देगी। खासकर उन राज्यों में, जहां बीजेपी को मजबूत चुनौती मिलती रही है, नितिन का अनुभव काम आएगा।

नड्डा के बाद पार्टी को मिला नया कप्तान

करीब छह साल बाद बीजेपी अध्यक्ष बदल गई। 2020 में जेपी नड्डा को जिम्मेदारी मिली थी, अब 2026 में पार्टी ने नया कप्तान चुना है। ये बदलाव ऐसे वक्त में आया है जब असम, बंगाल, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में चुनाव सामने हैं, जहां बीजेपी के लिए मुकाबला कड़ा है।

अध्यक्ष बनने से पहले नितिन नबीन ने दिल्ली के कई अहम धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा की, लोगों से मिले, जैसे सभी समुदायों को साथ जोड़ने का संदेश देना हो। उनकी ये यात्राएं भी कहीं न कहीं पार्टी के लिए सामाजिक और राजनीतिक संतुलन की तरफ इशारा करती हैं।

Keywords: Nitin Nabin, BJP National President, BJP Leadership Change, Bihar BJP Leader, BJP Headquarters Delhi

What do you think?

- Advertisement -