- Advertisement -
- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मर्डरर और मंत्री अशोक चौधरी कर रहे घोटाला! प्रशांत किशोर ने बिहार एनडीए के शीर्ष नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार भारत
prashant kishor has leveled serious allegations against several prominent leaders of the bihar nda targeting everyone from samrat chaudhary to sanjay jaiswal

Photo Credit - X

बिहार विधानसभा चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबले में बदलने की कोशिश में जूटे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार एनडीए के कई शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को हत्यारा तथा सरकार के कद्दावर मंत्री अशोक चौधरी को भ्रष्टाचारी तक कह दिया है। प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि वे जो कह रहे हैं उसका पूरा प्रमाण उनके पास मौजूद है।

प्रशांत किशोर ने एनडीए के दिग्गज नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी व सांसद संजय जयसवाल पर खूब हमला किया है।

प्रशांत किशोर ने सबसे पहले बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उनके द्वारा पार्टी के टिकट तक बेचा गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि अशोक चौधरी अपने समाधि किशोर कुणाल के साथ मिलकर भी पैसे का घालमेल किए हैं, हालांकि अब किशोर कुणाल इस दुनिया में नहीं है। पीके ने अशोक चौधरी की संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की है।अशोक चौधरी पर आरोप लगाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के दाहिने हाथ है और बिहार में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना चुके हैं। उनके खिलाफ कई दस्तावेज हमारे पास है।

प्रशांत किशोर ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे मर्डर के आरोपी रहे हैं,नाबालिक बताकर उन्हें जेल से बाहर निकल गया था। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की डिग्री को भी फर्जी करार दिया है।

संजय जयसवाल पर हमला बोलते हुए पीके ने कहा कि यह छोटे भैया नेता है ज्यादा छटपटा रहे हैं इनका पूरा कच्चा चिट्ठा हमारे पास है। इनका पेट्रोल पंप है जिनके पास फ्लाईओवर नहीं बनने दे रहे थे क्योंकि इससे इनके पंप की हाजिरी बंद हो जाती।

keywords Prashant Kishor’s Allegation, Bihar Politics, Corruption Allegation

What do you think?

- Advertisement -