- Advertisement -

दिल्ली धमाका मामले में NIA को मिली बड़ी सफलता, आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी का एक और सहयोगी गिरफ्तार

दिल्ली ब्लास्ट मामले में NIA ने बड़ी सफलता हासिल की है। आत्मघाती हमलावर का एक और साथी श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

2 Min Read

दिल्ली धमाका मामले में NIA को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी के एक और सहयोगी जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
Ad image

कई चौकाने वाले खुलासे

जासिर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के काजीगुंड इलाके का रहने वाला है और NIA की जांच में उसके खिलाफ कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

आतंकी वारदातों में तकनीकी सहायक था

NIA के अनुसार, जासिर न सिर्फ आतंकी वारदातों के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करता था बल्कि वह ड्रोन मॉडिफाई कर उन्हें हमलों में उपयोग के लिए तैयार करता था। जांच में यह भी पता चला है कि वह रॉकेट बनाने की कोशिश कर रहा था और धमाका करने वाले आतंकी उमर उन नबी के साथ मिलकर दिल्ली हमले की तैयारी में शामिल था।

- Advertisement -
Ad image

उमर का सबसे भरोसेमंद साथी

एजेंसी का कहना है कि धमाके की साजिश में जासिर की अहम भूमिका थी। वह पूरे प्लानिंग चरण में सक्रिय रूप से शामिल था और उमर का सबसे भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है।

दिल्ली धमाके में इस्तेमाल कार रजिस्टर्ड

गौरतलब है कि NIA ने एक दिन पहले ही उमर के अन्य साथी आमिर राशिद अली को भी गिरफ्तार किया था। आमिर के नाम पर ही दिल्ली धमाके में इस्तेमाल की गई कार रजिस्टर्ड थी। जांच में सामने आया है कि आमिर कुछ महीने पहले दिल्ली आया था और यहीं से उसने कार खरीदी थी। बाद में उसी कार में बम फिट किया गया।

दिल्ली का पहला सुसाइड अटैक-NIA

NIA ने इस हमले को दिल्ली का पहला सुसाइड अटैक बताया है। उमर उन नबी, जो मूल रूप से पुलवामा का रहने वाला था, हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में जनरल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर था।

Keywords: NIA Delhi Blast Arrest, Jasir Bilal Wani, Umar Un Nabi Suicide Attack, Aamir Rashid Ali Case, Delhi Car Bomb Investigation

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू