क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आप अपनी नन्हीं सी जान, 15 महीने की मासूम बेटी को सुरक्षित जगह समझ डे-केयर में छोड़कर काम पर जाते हैं, और शाम को पता चलता है कि वहां उसकी मासूमियत को बेरहमी से कुचला गया? ये सोचकर ही दिल कांप जाता है, आंसू रुकने का नाम नहीं लेते। नोएडा के पारस टिएरा आवासीय परिसर में एक डे-केयर सेंटर में हुई ये भयावह घटना हर माता-पिता की नींद उड़ा देने वाली है। एक महिला अटेंडेंट ने बच्ची को न सिर्फ थप्पड़ मारे, बल्कि काटा और जानबूझकर जमीन पर पटक दिया। सीसीटीवी फुटेज देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बच्ची की चीखें, उसके कोमल चेहरे पर पड़ते थप्पड़, और जांघों पर गहरे काटने के निशान। ये कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि कड़वी हकीकत है जो पूरे इलाके में दहशत फैला रही है। अगर आप भी कामकाजी माता-पिता हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है।
डे-केयर की सुरक्षित दुनिया में छिपा खौफनाक राज
दिल्ली-एनसीआर के इन हाई-टेक आवासीय परिसरों में चलने वाले डे-केयर सेंटर्स पर हम कितना भरोसा करते हैं? यहां कामकाजी माता-पिता अपनी औलाद को छोड़कर निश्चिंत हो जाते हैं, लेकिन क्या वाकई वे सुरक्षित हैं? पारस टिएरा के निवासियों के संगठन द्वारा संचालित इस डे-केयर में हुई ये घटना हमें झकझोर देती है। माता-पिता सुबह बच्चे को छोड़ते हैं, शाम को ले जाते हैं, लेकिन दिन भर क्या होता है? इस क्रूर घटना ने हर किसी के मन में सवाल पैदा कर दिया है।
बच्ची के माता-पिता का दर्द तो कल्पना से भी परे है। उन्होंने सबसे पहले अपनी लाडली की जांघों पर अजीब निशान देखे। दिल घबरा गया, सोचा शायद कोई एलर्जी या छोटी-मोटी चोट होगी। डे-केयर के स्टाफ ने भी चिंता जताई, तो वे फौरन डॉक्टर के पास दौड़े। लेकिन डॉक्टर की रिपोर्ट सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि ये निशान किसी जानवर जैसे काटने के थे। फिर उन्होंने परिसर के अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज की मांग की। फुटेज में वो दृश्य देखकर रूह कांप गई। अटेंडेंट बच्ची के मासूम चेहरे पर जोरदार थप्पड़ मार रही है, उसे बेरहमी से गिरा रही है, और बच्ची की रोती हुई चीखें दिल को चीर रही हैं। हैरानी की बात है, कि कैसे कोई इंसान इतनी क्रूरता कर सकता है एक नन्हीं जान के साथ।
माता-पिता को है न्याय की आस
सीसीटीवी फुटेज देखने के बाज तुरंत माता-पिता सेक्टर 142 पुलिस स्टेशन पहुंचे, शिकायत दर्ज कराई, और FIR दर्ज हुई। उन्होंने डे-केयर की मालकिन चारु पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने न सिर्फ कुछ नहीं किया, बल्कि पूछताछ पर गालियां दीं और धमकियां दीं। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया, आरोपी अटेंडेंट को गिरफ्तार किया, लेकिन जांच अभी जारी है। अब सवाल ये उठता है कि, क्या ये काफी है? क्या न्याय इतनी आसानी से मिल जाएगा?
बच्ची के पिता संदीप का दर्द सुनकर दिल पसीज जाता है। उन्होंने बताया कि 21 मई से बच्ची को डे-केयर भेजना शुरू किया था। “सोमवार, 4 अगस्त को हमने बेटी की जांघों पर निशान देखे। संक्रमण का डर लगा, डॉक्टर गए, तो पता चला ये काटने के निशान हैं। फिर जांच की, सीसीटीवी देखा, तो हमारी दुनिया उजड़ गई। वे रोज सिर्फ दो घंटे के लिए बच्ची को वहां छोड़ते थे और 2500 रुपये देते थे। मालकिन हमेशा कहती थी, “आपका बच्चा बहुत खुश है।” लेकिन हकीकत क्या थी? डे-केयर में तीन शिक्षक होने की बात थी, लेकिन बच्ची एक नाबालिग अटेंडेंट के हवाले थी!
संदीप ने आगे कहा कि एक और परिवार ने बताया कि उनके बच्चे के साथ भी ऐसा ही हुआ था, और वे भी अब शिकायत करेंगे। “मैं मालकिन और अटेंडेंट पर सख्त कार्रवाई चाहता हूं, ताकि कोई और बच्चा ये दर्द न झेले। ये दिन नर्क जैसे गुजरे। मैं काम नहीं कर सका, पत्नी सो नहीं सकी।” उनके साथ हुआ ये बर्बता हर माता-पिता को झकझोर देता है।
पुलिस जांच और बड़ा सवाल
पुलिस अब जांच कर रही है कि मालकिन चारु ने नाबालिग को इतने संवेदनशील काम पर कैसे रखा? डे-केयर का लाइसेंस चेक किया जा रहा है, और अगर कोई अनियमितता मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। लेकिन सवाल तो बड़ा है। हमारे मासूम बच्चे कब सुरक्षित होंगे? प्राधिकरणों को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि डे-केयर सेंटर्स में परिपक्व, धैर्यवान और प्रशिक्षित स्टाफ हो। नोएडा डे-केयर अत्याचार की ये घटना एक चेतावनी है कि हमें जागरूक रहना होगा।
Keywords – Noida News, UP News Today, UP Crime News, Uttar Pradesh News, Noida Daycare Horror, Noida Daycare Controversy, Attendant Beats, Bites Toddler

