- Advertisement -

शातिर बेटे की घिनौनी करतूत: पिता की हत्या कर लाश के टुकड़ों को नीले ड्रम में छिपाया

जिस बेटे को पिता ने अपनी जान से बढ़कर चाहा, उसी ने उनकी हत्या कर दी। आरोप है कि मानवेंद्र सिंह के 21 वर्षीय बेटे अक्षत ने अपने पिता को गोली मार दी।

3 Min Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आशियाना इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। जिस बेटे को पिता ने अपनी जान से बढ़कर चाहा, उसी ने उनकी हत्या कर दी। आरोप है कि मानवेंद्र सिंह के 21 वर्षीय बेटे अक्षत ने अपने पिता को गोली मार दी। वारदात के बाद उसने कथित तौर पर शव के कई टुकड़े किए और उन्हें नीले रंग के ड्रम में भर दिया।

- Advertisement -
Ad image

बताया जा रहा है कि विवाद की वजह अक्षत को डॉक्टरी प्रवेश परीक्षा (NEET) देने को लेकर हुई बहस थी। इसी बात पर पिता-पुत्र के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बहस के दौरान मानवेंद्र सिंह ने बेटे को डराने के लिए पिस्तौल निकाली, लेकिन मामला उलटा पड़ गया। आरोप है कि अक्षत ने उसी पिस्तौल से पिता को गोली मार दी। इसके बाद उसने शव के टुकड़े कर दिए। हाथ-पैर बैग में भरकर सदरौना के पास फेंक दिए, जबकि धड़ और अन्य हिस्सों को नीले ड्रम में बंद कर तीसरी मंजिल पर रख दिया।

बहन को दी धमकी

घटना के वक्त अक्षत की बहन भी घर में मौजूद थी। बताया जा रहा है कि उसने पूरी वारदात देखी, लेकिन अक्षत ने उसे धमकाकर चुप करा दिया। डर के कारण वह किसी को कुछ नहीं बता सकी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद अक्षत ने खुद थाने जाकर पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी, ताकि शक उस पर न जाए।

- Advertisement -
Ad image

पिता का सपना बना विवाद की वजह

मानवेंद्र सिंह शहर के जाने-माने शराब और दवा कारोबारियों में गिने जाते थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। वे अपने इकलौते बेटे अक्षत को पढ़ा-लिखाकर डॉक्टर बनाना चाहते थे और उसके उज्ज्वल भविष्य के सपने देखते थे।

हालांकि अक्षत की पढ़ाई में रुचि नहीं थी, जिस कारण पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। यह तनाव लंबे समय से चला आ रहा था। एक बार अक्षत घर छोड़कर भी चला गया था, लेकिन लौटने के बाद भी उसके व्यवहार में कोई खास बदलाव नहीं आया।

Keywords: Lucknow Murder Case, Ashiyana Murder Case, Son Killed Father, Blue Drum Murder Case, UP Crime News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू