CBSE Class 12 Re-Evaluation Portal Issues: नई दिल्ली में मंगलवार को सीबीएसई के क्लास 12 री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल में एक बार फिर तकनीकी खराबी सामने आई। कई छात्रों ने शिकायत की कि पोर्टल शुरू होते ही उन्हें लॉगिन करने में समस्या आने लगी और कुछ मामलों में स्क्रीन भी हैंग हो गई। यह स्थिति उस समय देखने को मिली जब बोर्ड ने दावा किया था कि रिजल्ट के बाद की ऑनलाइन सेवाएं अब सुचारू रूप से छात्रों के लिए उपलब्ध हैं।
लॉगिन फेल होने से छात्र परेशान, पोर्टल पर बार-बार दिक्कत
छात्रों ने शिकायत की है कि सही लॉगिन डिटेल्स डालने के बावजूद वे पोर्टल तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। कई मामलों में जानकारी सबमिट करने के बाद वेबसाइट हैंग हो जा रही है, जिससे आगे की प्रक्रिया रुक रही है। एक छात्र ने बताया कि कैप्चा और सभी डिटेल्स भरने के बाद भी सिस्टम लॉगिन स्वीकार नहीं कर रहा है और “वेरिफिकेशन फेल” का संदेश दिखा रहा है, जिसके कारण वे लगातार प्रयास के बावजूद पोर्टल एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
छात्रों ने पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कई वीडियो ऑनलाइन शेयर किए हैं, जिनमें वे लॉगिन और एक्सेस की समस्या दिखाते नजर आ रहे हैं। कई अन्य छात्रों ने भी बताया कि उन्हें बार-बार या तो वेबसाइट खुलने में दिक्कत आई या लॉगिन डिटेल्स स्वीकार नहीं की गईं। इस बीच एक छात्र ने दावा किया कि कुछ उत्तरों की जांच इवैल्यूएटर द्वारा नहीं की गई थी, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।
Keywords: CBSE Class 12 Re-Evaluation Portal Issues, CBSE Verification Portal Not Working, CBSE Technical Glitch

