दुरंतो एक्सप्रेस का एक वायरल वीडियो रेलवे की कैटरिंग व्यवस्था और यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने की साफ-सफाई को लेकर नए सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में कुछ कर्मचारी ट्रेन के वॉशरूम के अंदर खाने के बर्तन साफ करते नजर आ रहे हैं। दावा किया गया है कि यह मामला एलटीटी-एर्नाकुलम दुरंतो एक्सप्रेस का है।
वीडियो सामने आने के बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईआरसीटीसी से जवाब तलब किया है। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। इस घटना के बाद यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई है और रेलवे की कैटरिंग व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।
A complaint was raised regarding alleged hygiene concerns onboard Train 12223 Duronto Express (First AC Coach H1) after visuals reportedly showed food plates and cutlery placed near/on a toilet seat area during onboard lunch service, raising serious passenger concerns around… pic.twitter.com/1OgUCuyjlX
— Truth On Track (@truth_on_track) May 27, 2026
वायरल वीडियो से मचा बवाल
दुरंतो एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद रेलवे की फूड सर्विस पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में कुछ कर्मचारी ट्रेन के वॉशरूम के अंदर किचन में इस्तेमाल होने वाले बर्तन साफ करते नजर आए। इस दृश्य को देखकर यात्रियों और सोशल मीडिया यूजर्स में नाराजगी फैल गई। मामले ने तूल पकड़ते ही एफएसएसएआई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आईआरसीटीसी से जवाब मांगा है। खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की आशंका के बीच अब रेलवे की कैटरिंग व्यवस्था फिर जांच के घेरे में आ गई है।
नियमों के खिलाफ लापरवाही
खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों में साफ कहा गया है कि खाने से जुड़ा हर काम पूरी तरह स्वच्छ जगह पर होना चाहिए। चाहे खाना बनाना हो, परोसना हो या बर्तन साफ करना, हर प्रक्रिया में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। एफएसएसएआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसी जगहों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, जहां गंदगी या संक्रमण का खतरा हो। अधिकारियों का मानना है कि ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोना यात्रियों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और यह फूड सेफ्टी नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
IRCTC पर उठे सवाल
रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो के बाद एफएसएसएआई ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आईआरसीटीसी से विस्तृत जवाब मांगा है। अधिकारियों ने पूछा है कि आखिर ट्रेन के अंदर ऐसी लापरवाही कैसे हुई और जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही भविष्य में यात्रियों के खाने और साफ-सफाई से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी भी मांगी गई है। फिलहाल रेलवे की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मामले की जांच शुरू होने की बात कही जा रही है।
पहले भी घिर चुका है रेलवे
रेलवे में यात्रियों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार विवाद सामने आ चुके हैं। अलग-अलग ट्रेनों से खराब भोजन, गंदे बर्तन और साफ-सफाई में कमी की शिकायतें मिलती रही हैं। यात्रियों ने कई मौकों पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। हालांकि रेलवे और आईआरसीटीसी समय-समय पर बेहतर फूड क्वालिटी और आधुनिक किचन सिस्टम का दावा करते रहे हैं। लेकिन ताजा वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर कैटरिंग व्यवस्था की निगरानी और नियमों के पालन को लेकर सवाल तेज हो गए हैं।
Keywords: IRCTC Food Hygiene Controversy, Duronto Express Viral Video, Train Catering Hygiene Issue

