- Advertisement -

महाराष्ट्र में गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, हादसे में 8 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

रायगढ़ के अम्बेनाली घाट में बड़ा सड़क हादसा हुआ। महाबलेश्वर-पोलादपुर रोड पर एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

3 Min Read

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। महाबलेश्वर-पोलादपुर मार्ग पर अम्बेनाली घाट में एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 8 लोगों की जान चली गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी मृतक सतारा जिले के रहने वाले थे।

- Advertisement -
Ad image

500 फीट गहरी खाई में चला रेस्क्यू ऑपरेशन

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो सतारा के असगांव गांव की थी। दुर्घटना के बाद राहत-बचाव टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अभियान शुरू किया। अब तक गहरी खाई से दो शव निकाले जा चुके हैं, जबकि अन्य लोगों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस के साथ स्थानीय ट्रैकर्स, रेस्क्यू टीम और ग्रामीण मिलकर अभियान में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार लोग कोंकण क्षेत्र से सतारा लौट रहे थे। हादसा करीब 2:45 बजे आंबेनली घाट में हुआ, जब वाहन अचानक गहरी खाई में गिर गया। खाई की गहराई ज्यादा होने के कारण बचाव दल को शवों की तलाश के लिए दूरबीन का इस्तेमाल करना पड़ा। अब तक दो शव बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि पुलिस और रेस्क्यू टीम बाकी लोगों तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है।

- Advertisement -
Ad image

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो सतारा जिले की बताई जा रही है। वाहन में सवार सभी लोग पर्यटक थे, जिनका संबंध आसगांव और कोरेगांव इलाके से बताया जा रहा है। प्रशासन मृतकों की पहचान करने में जुटा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खाई बेहद गहरी होने की वजह से राहत और शव निकालने का काम सावधानी के साथ किया जा रहा है, इसलिए अभियान में समय लग सकता है।

पुराने हादसे की याद ने बढ़ाई चिंता

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल दुर्घटना कैसे हुई, इसकी सही वजह सामने नहीं आ सकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी घाट क्षेत्र में साल 2018 में भी बड़ा सड़क हादसा हुआ था। लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसों ने घाट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Keywords: Raigad Amboli Ghat Accident, Maharashtra Scorpio Crash, Car Fell Into Gorge

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू