- Advertisement -

ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आरोपी पति समर्थ सिंह का एडवोकेट लाइसेंस किया निलंबित

ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह पर बड़ी कार्रवाई हुई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उनका वकालत लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।

3 Min Read

Twisha Sharma Death Case: चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ा कदम उठाया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उनका एडवोकेट लाइसेंस तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि के दौरान समर्थ सिंह किसी भी अदालत, ट्रिब्यूनल या कानूनी मंच पर पेश नहीं हो सकेंगे। साथ ही उन्हें कानूनी प्रैक्टिस, पैरवी और वकालतनामा दाखिल करने पर भी रोक लगा दी गई है।

- Advertisement -
Ad image

BCI ने पत्र में जताई गंभीर चिंता

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने अपने पत्र में कहा कि ट्विशा शर्मा की शादी के कुछ महीनों बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, जिसने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पत्र में उल्लेख किया गया कि मामले में पति समर्थ सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य गंभीर आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही यह भी कहा गया कि जांच एजेंसियों को आरोपी की ओर से पूरा सहयोग नहीं मिल रहा है।

गंभीर आरोपों पर BCI सख्त

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने आदेश में कहा कि मामले में लगे आरोप बेहद गंभीर हैं और इससे कानूनी पेशे की साख पर असर पड़ सकता है। परिषद ने माना कि एक वकील की जिम्मेदारी केवल निजी जीवन तक सीमित नहीं होती, बल्कि उससे न्याय व्यवस्था की गरिमा भी जुड़ी होती है। इसी वजह से मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और जांच से जुड़े हालात को देखते हुए तत्काल अंतरिम कार्रवाई जरूरी समझी गई।

- Advertisement -
Ad image

समर्थ सिंह पर वकालत करने पर रोक

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आदेश जारी करते हुए कहा कि समर्थ सिंह को अगली सुनवाई तक कानूनी पेशा करने से रोका जाता है। निलंबन के दौरान वह देश की किसी भी अदालत या कानूनी मंच पर वकील के तौर पर पेश नहीं हो सकेंगे। उन्हें पैरवी, कानूनी सलाह और वकालतनामा दाखिल करने की अनुमति भी नहीं होगी। परिषद ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले को जल्द अनुशासनात्मक समिति के सामने रखा जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

Keywords: Twisha Sharma Death Case, Samarth Singh License Suspended, Bar Council Of India Action, Bhopal Dowry Death Case

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू