मध्य प्रदेश: रविवार सुबह मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आलोट स्टेशन के पास तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एक एसी डिब्बे में अचानक आग भड़क उठी। घटना लूणीरीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुई। कोच में करीब 68 यात्री मौजूद थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही रेलवे की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। गार्ड की सूचना पर ट्रेन को तुरंत रोका गया, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरे डिब्बे को अपनी चपेट में ले लिया।
15 मिनट में यात्रियों का रेस्क्यू
आग लगते ही आरपीएफ जवानों और रेलवे कर्मचारियों ने तेजी से राहत कार्य शुरू किया और कुछ ही मिनटों में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एहतियात के तौर पर दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई और ट्रेन की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
Fire in one of the coach of Rajdhani Express Train No. 12431 between Ratlam station and Kota Jn. Fire services here. pic.twitter.com/DFWZHBevvq
— Kartik Tiwari (@kartiktiwarii) May 17, 2026
रेलवे ने दी घटना की जानकारी
पश्चिम रेलवे के कोटा मंडल के अनुसार, तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 एसी कोच में लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच आग लगने की घटना हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोच में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और हादसे में किसी यात्री या रेलवे कर्मचारी के घायल होने की खबर नहीं है।
जांच में जुटा रेलवे प्रशासन
रेलवे अधिकारियों ने तुरंत ओएचई बिजली सप्लाई बंद कर दी और आग प्रभावित बी-1 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। मौके पर पहुंची रेलवे और फायर टीम ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। एहतियात के तौर पर इस रूट की कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि घटना के पीछे की वजह जानने के लिए जांच जारी है और जल्द ही ट्रैक पर संचालन सामान्य किया जाएगा।
A fire was reported in B-1 coach (near SLR end) of Train No. 12431 Thiruvananthapuram–Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express between Luni Richha (LNR) and Vikramgarh Alot (VMA) at Km 729/02 (Loco) & 728/14-16 (SLR) in Down direction. All passengers of the affected coach were safely… pic.twitter.com/uOJXP5xqUj
— ANI (@ANI) May 17, 2026
कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस और स्वराज एक्सप्रेस को शामगढ़ में रोका गया, जबकि नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी सुवासरा स्टेशन पर खड़ी रही। इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस को चौमहला और पुणे स्पेशल ट्रेन को मोड़क स्टेशन पर रोका गया। रेलवे ने सुरक्षा कारणों से कुछ अन्य ट्रेनों की आवाजाही भी अस्थायी रूप से रोक दी है।
Keywords: Rajdhani Express Fire, Ratlam Train Fire, Delhi Mumbai Railway Track

