- Advertisement -

बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 15 IAS अधिकारियों के तबादले, के. सेंथिल कुमार को मिली अहम जिम्मेदारी

5 Min Read

बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश शुक्रवार (15 मई) को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया, जो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अधीन आता है। आदेश के अनुसार के. सेंथिल कुमार को श्रम संसाधन विभाग का एसीएस नियुक्त किया गया है। वहीं प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का जिम्मा सौंपा गया है और पंकज कुमार पाल को पथ निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

बिहार में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय

बिहार में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। ए. के. सिंह को सूचना प्रावैधिकी विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि धर्मेंद्र कुमार सिंह को गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक आनंद को खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा और खेल विभाग का प्रभार मिला है। अवनीश कुमार सिंह को खान एवं भूतत्व विभाग का सचिव बनाया गया है और हिमांशु शर्मा को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार को पूर्णिया प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।

बिहार में अधिकारियों को अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी

नए आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिसूचना के अनुसार गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार को अब श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का भी अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। साथ ही उन्हें पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, एच. आर. श्रीनिवास को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

- Advertisement -
Ad image

बिहार में पीएचईडी सहित कई विभागों में बड़े प्रशासनिक बदलाव

अधिसूचना के अनुसार कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं पथ निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार देख रहे पंकज कुमार पाल को अब विभाग का पूर्णकालिक सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने कई प्रमंडलों में भी बदलाव किया है। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय को कोसी प्रमंडल का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

बिहार प्रशासन में नए पदों पर अधिकारियों की तैनाती

पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार को पूर्णिया प्रमंडल का आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है। वहीं भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को खान एवं भू-तत्व विभाग में सचिव-सह-खान आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय में भी नई नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर और गुंजन सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है। इससे पहले खांडेकर पटना और गुंजन सिंह भोजपुर में उप विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।

बिहार में कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी और पुराने प्रभार में बदलाव

नालंदा के उप विकास आयुक्त शुभम कुमार को पटना का नया उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं जीविका के मुख्य कार्यपालक अधिकारी हिमांशु शर्मा को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त भी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र को शिक्षा एवं खेल विभाग के अतिरिक्त दायित्व से हटा दिया गया है, जबकि इन दोनों विभागों का प्रभार अब विनोद सिंह गुंजियाल को सौंपा गया है। इसके अलावा ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव दिवेश सेहरा को खान विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है और पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह को भी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त दायित्व से हटा दिया गया है।

Keywords: Bihar IAS Transfer, Bihar Administrative Reshuffle IAS Officers, Samrat Choudhary Government

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू