Suvendu Adhikari PA Murder Case: चंद्रनाथ रथ मर्डर केस की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है, जिनकी गिरफ्तारी बिहार और उत्तर प्रदेश में की गई। जांच एजेंसियों के मुताबिक, एक आरोपी का संबंध यूपी के बलिया से है, जबकि दूसरे के तार अयोध्या के पास के इलाके से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी।
जांच में जुटी पुलिस टीम
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस कई राज्यों में लगातार कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि वारदात के पीछे किसने योजना बनाई और इसमें किन लोगों की भूमिका रही। मामले को लेकर सियासी माहौल भी गरमा गया है। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच आगे बढ़ने के साथ इस केस में और लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
बक्सर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच के दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस ने बिहार के बक्सर में छापा मारकर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। संयुक्त अभियान में बंगाल STF और बिहार पुलिस ने आरोपी को पांडेयपट्टी इलाके से पकड़ा। जांच एजेंसियों के मुताबिक, हिरासत में लिया गया व्यक्ति पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस को शक है कि उसका इस हाई-प्रोफाइल हत्या मामले से संबंध हो सकता है। पूछताछ के लिए आरोपी को कोलकाता ले जाया गया है, जहां मामले के हर पहलू की जांच जारी है।
Keywords: Chandranath Rath Murder Case, Suvendu Adhikari PA Murder, West Bengal STF Investigation

