- Advertisement -

पंजाब की राजनीती में दिलजीत दोसांझ करेंगे एंट्री, सिंगर ने दिया ये जवाब

दिलजीत दोसांझ एक बड़े ग्लोबल स्टार बन चुके हैं। उनके कॉन्सर्ट में भारी भीड़ आती है। अब वे चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह राजनीति में उनके आने की अटकलें हैं।

3 Min Read

दिलजीत दोसांझ एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या म्यूजिक नहीं बल्कि राजनीति में उनके आने की अटकलें हैं। हाल ही में उन्हें पंजाब की राजनीति में नए चेहरे के रूप में शामिल करने की बात उठी, लेकिन सिंगर ने इन चर्चाओं को साफ तौर पर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका राजनीति में जाने का कोई इरादा नहीं है और वह अपने मौजूदा काम से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

- Advertisement -
Ad image

दिलजीत दोसांझ ने राजनीति में एंट्री की पर दिया जवाब

दिलजीत दोसांझ के राजनीति में आने को लेकर हाल ही में एक लेख चर्चा में आया था, जिसमें सवाल उठाया गया था कि क्या वह पंजाब की राजनीति का नया चेहरा बन सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोगों ने उन्हें राजनीति में आने की अपील भी की थी। दिलजीत को एक ग्लोबल पहचान वाला और जमीन से जुड़ा कलाकार माना जाता है। अब इस पूरे मामले पर सिंगर ने खुद अपनी स्थिति साफ कर दी है।

दिलजीत दोसांझ ने राजनीति में जाने से किया इनकार

दिलजीत दोसांझ ने साफ किया है कि वह राजनीति में एंट्री नहीं करेंगे क्योंकि वह अपने काम से पूरी तरह खुश हैं। उन्होंने कहा, “कभी नहीं… मेरा काम लोगों को एंटरटेन करना है, मैं इससे संतुष्ट हूं।” उनके इस बयान पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ ने उनके फैसले का समर्थन किया, जबकि कुछ ने इसे सही और ईमानदार कदम बताया।

- Advertisement -
Ad image

दिलजीत दोसांझ इंटरनेशनल टूर और शो को लेकर लगातार चर्चा में

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह जिमी फॉलन के शो ‘द टुनाइट शो’ में शामिल हुए, जहां उन्होंने मजेदार अंदाज में बातचीत की और कनाडा में भारतीय समुदाय के इतिहास पर भी बात की। इससे पहले उनके एक कॉन्सर्ट के दौरान खालिस्तान समर्थक झंडे दिखाई देने को लेकर भी वह चर्चा में रहे थे।

Keywords: Diljit Dosanjh Political Entry, Punjabi Singer International Tour, Diljit Dosanjh The Tonight Show

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू