Suvendu Adhikari New CM: बीजेपी विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। सभी विधायकों ने उनके नाम पर सहमति जताई। इसके बाद वे जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस अहम बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे, जिससे इस फैसले को और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कोलकाता में कल सुबह 11 बजे होगा शपथग्रहण
राज्यपाल से सरकार बनाने का आमंत्रण मिलने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। बीजेपी को इस विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत मिला है और अब पहली बार राज्य में उसकी सरकार बनने जा रही है। समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
#WATCH | Kolkata | "…I announce the name of Suvendu Adhikari elected as Leader of West Bengal BJP Legislative Party," says Union Home Minister Amit Shah, appointed as the Central Observer for the election of the legislative party leader in West Bengal. https://t.co/GOQaeWB0RD pic.twitter.com/w4gmyJ7mNH
— ANI (@ANI) May 8, 2026
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ
7 मई को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने 17वीं विधानसभा को भंग कर दिया, जिसके बाद राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई। ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार किया था, लेकिन कार्यकाल पूरा होने पर विधानसभा स्वतः भंग हो गई। अब शनिवार को सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और राज्य में नई सरकार का गठन होगा।
मजबूत चुनावी रिकॉर्ड और नेतृत्व क्षमता बनी वजह
सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे उनकी राजनीतिक सफलता और अनुभव अहम कारण बताए जा रहे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी को दो बार चुनाव में हराया है, 2021 में नंदीग्राम और इस बार भवानीपुर में। बीजेपी की बड़ी जीत में भी उनकी भूमिका अहम रही, जिसके चलते पार्टी का प्रदर्शन 207 सीटों तक पहुंचा। वे नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव भी रखते हैं। साथ ही उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का भरोसेमंद नेता माना जाता है।
Keywords: Suvendu Adhikari West Bengal CM, West Bengal Political Transition, BJP Government Bengal Formation

