भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा देर रात टूटकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह 4.7 किलोमीटर लंबा पुल भागलपुर को नवगछिया से जोड़ता है। प्रशासन ने यातायात रोक दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।
विक्रमशिला सेतु हादसे पर प्रशासन का बयान
भागलपुर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि रात करीब 12:50 बजे विक्रमशिला सेतु के पिलर नंबर 133 के पास दो स्लैब के बीच दरार आ गई, जिसके बाद एक स्लैब गंगा नदी में गिर गया। उन्होंने कहा कि समय रहते सूचना मिलने पर तुरंत यातायात रोक दिया गया और लोगों को सुरक्षित हटा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की घटना नहीं हुई।
बिहार की 21 वर्षों की एनडीए सरकार में पुल गिरने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। pic.twitter.com/NBO5EaFLxW
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 4, 2026
विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद यातायात रोका गया
जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि विक्रमशिला सेतु के दोनों ओर ( भागलपुर और नवगछिया में ) यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे भागलपुर-नवगछिया के बीच यात्रा के लिए मुंगेर होते हुए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए विशेषज्ञ इंजीनियरों की समिति बनाई गई है, जो पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की विस्तृत जांच करेगी।
#WATCH भागलपुर, बिहार: DM नवल किशोर चौधरी ने कहा, "रात के करीब 12:35 के आसपास पीलर नंबर 133 के पास एक स्लैब धंसना शुरू हुआ। हमारे स्थानीय अधिकारी और SHO के सूझ-बूझ से लोगों को वहां से बाहर निकाला गया। जैसे ही लोगों को बाहर निकाला गया ठीक 15 मिनट के अंदर एक स्लैब गंगा नदी में गिर… https://t.co/908sbydnas pic.twitter.com/18VW7HMLNI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
विक्रमशिला सेतु हादसे पर विपक्ष ने उठाए सवाल
विक्रमशिला सेतु की घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार और संबंधित विभागों पर निशाना साधा है। पप्पू यादव ने ‘X’ पर पथ निर्माण विभाग और सेतु निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया।
भागलपुर नवगछिया को जोड़ने वाला
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) May 4, 2026
विक्रमशिला सेतु गिर गया!
बिहार में पथ निर्माण विभाग पुल निर्माण निगम
बस मलाई खाने वाला निकाय बनकर रह गया
पिछले 18-19 साल से बीजेपी के पास है विभाग
मतलब भ्रष्ट जनता पार्टी जमकर लूट रही है! pic.twitter.com/bZAuA68D6H
वहीं राजद ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा पुल की खराब स्थिति की शिकायतें पहले भी की गई थीं, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने से यह हादसा हुआ।
Keywords: Vikramshila Setu Collapse, Bhagalpur Bridge Accident, Ganga River Bridge Incident Bihar

