Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान आने लगे हैं। मतगणना शुरू होते ही मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक दोनों ही पार्टियां फिलहाल बराबरी पर चल रही हैं और 5-5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इससे साफ है कि शुरुआती चरण में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बढ़त नहीं मिली है और मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ेगी, तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।
बंगाल चुनाव दो चरणों में हुआ मतदान
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से मतदान दो चरणों में कराया गया था। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोट डाले गए, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ। फालता सीट पर विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा वोटिंग का फैसला लिया, इसलिए अब 293 सीटों के नतीजे ही घोषित किए जा रहे हैं।
TMC का दावा- फिर बनेगी सरकार
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही हैं, जबकि बीजेपी इस बार सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। चुनाव में करीब 92% मतदान दर्ज किया गया है। भवानीपुर सीट पर खास नजर है, जहां से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं और उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से कड़ी टक्कर मिल रही है।
एग्जिट पोल के संकेत, बीजेपी आगे निकलती नजर
पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल में ज्यादातर सर्वे बीजेपी के पक्ष में दिख रहे हैं। ‘टुडेज चाणक्य’ के अनुसार बीजेपी को 192 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं, जबकि TMC को करीब 100 सीटों तक सीमित बताया गया है। वहीं Matrize के सर्वे में बीजेपी को 146–161 और TMC को 125–140 सीटें मिलने का अनुमान है। P-Marq और Chanakya Strategies भी बीजेपी को बढ़त देते नजर आ रहे हैं।
हालांकि कुछ सर्वे अलग तस्वीर दिखाते हैं। People’s Pulse ने TMC को 177–187 सीटों की मजबूत बढ़त दी है, जबकि Janmat Polls में भी ममता बनर्जी की पार्टी को 195–205 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
Keywords: West Bengal Election Results 2026, TMC Vs BJP Results 2026, West Bengal Exit Poll Results 2026

