- Advertisement -

West Bengal Elections 2026: 15 बूथों पर दोबारा मतदान, EVM के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद वोटिंग जारी

दक्षिण 24 परगना के 15 बूथों पर आज दोबारा मतदान हो रहा है। मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर 29 अप्रैल की गड़बड़ी के बाद वोटिंग हो रही है।

3 Min Read

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान गड़बड़ियों की रिपोर्ट आने के बाद चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के 15 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। पहले जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया था कि मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर दोबारा वोटिंग होगी।

- Advertisement -
Ad image

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को मतदान के दौरान कुछ शिकायतें आई थीं, जिनमें अनियमितताओं का जिक्र था। रिटर्निंग ऑफिसर और ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट 1951 के तहत इन बूथों पर हुए मतदान को रद्द कर दिया। अब 2 मई 2026 को इन सभी बूथों पर फिर से वोटिंग हो रही है।

शाम 6 बजे तक चलेगा वोटिंग

मगराहाट पश्चिम के सभी मतदान केंद्रों पर आज सुबह 7 बजे से दोबारा मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। चुनाव आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि सूचना ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, इलाके में ढोल बजाकर ऐलान करने और उम्मीदवारों को लिखित सूचना देने का निर्देश दिया है। मतदान के लिए निर्धारित केंद्रों में उत्तर येरपुर एफपी स्कूल, नाजरा एफपी स्कूल, देउला एफपी स्कूल, घोला नोयपारा गर्ल्स हाई मदरसा समेत अन्य स्थान शामिल हैं। डायमंड हार्बर में बागदा जूनियर हाई स्कूल और चंद्रा एफपी स्कूल समेत कुछ अन्य स्थानों पर भी वोटिंग हो रही है।

- Advertisement -
Ad image

शुभेंदु अधिकारी का री-पोलिंग पर बयान

पश्चिम बंगाल के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने री-पोलिंग के बारे में कहा, “मगरहाट वेस्ट में जो भी हुआ, वह सही है। डायमंड हार्बर और फाल्टा इलाके के और बूथों पर भी री-पोलिंग होनी चाहिए थी। यह एक उचित प्रक्रिया है, और हम चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं।”

4 मई को परिणाम घोषित

पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें कुल 92.47 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो अब तक की सबसे अधिक है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। मतगणना के दौरान किसी भी हिंसा को रोकने के लिए प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतते हुए कोलकाता पुलिस को सात स्थानों पर भीड़ इकट्ठा होने पर रोक लगाने का आदेश दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उनके प्रतिनिधियों के बिना बैलेट बॉक्स खोले गए, लेकिन मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से नियमों के अनुसार की जा रही है।

Keywords: West Bengal Elections 2026, Repolling In West Bengal, Bengal Election Results 2026

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू