मुंबई: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education (MSBSHSE) आज 2 मई 2026 को दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र HSC (कक्षा 12) का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड के चेयरमैन Trigun Kulkarni ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
इससे पहले DigiLocker ने भी संकेत दिया था कि रिजल्ट जल्द जारी होगा। पिछले साल HSC रिजल्ट 5 मई को घोषित हुआ था, जबकि इस बार बोर्ड पहले ही परिणाम जारी कर रहा है।
कहां देखें रिजल्ट?
छात्र mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और SMS के जरिए भी मार्क्स चेक करने की सुविधा उपलब्ध है।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
होमपेज पर “Maharashtra HSC Result 2026” के लिंक जाकर अपना रोल नंबर और मां का पहला नाम या उससे जुड़ी अन्य जानकारी भरें। Submit पर क्लिक करें उसके तुरंत बाद आपको रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। उसके बाद आसानी अपना रिजल्ट डाउनलोड करें प्रिंट निकाल सकते हैं।
इतने छात्रों ने दी परीक्षा
महाराष्ट्र बोर्ड की HSC परीक्षा 11 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस साल कुल 15,32,487 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें 7,99,773 छात्र साइंस, 3,80,692 आर्ट्स, 3,20,152 कॉमर्स, 27,378 वोकेशनल और 4,492 आईटीआई से जुड़े छात्र शामिल हैं।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।
Keywords: Maharashtra HSC Result 2026, MSBSHSE 12th Result, HSC Result Today, Mahresult.Nic.In, Class 12 Result Maharashtra

