Jabalpur Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे में गंभीर लापरवाही सामने आई है। मौसम विभाग ने हादसे से एक दिन पहले 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज आंधी का अलर्ट जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे क्रूज को डैम के पानी में उतार दिया गया। जैसे ही क्रूज पानी में था, तेज हवा ने उसे पलट दिया, जिससे बड़ा हादसा हुआ।
जबलपुर क्रूज हादसे में 9 लोगो की गयी जान
शुरुआत में मिली जानकारी के अनुसार,जबलपुर में हुए क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है, जबकि 9 अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 15 लोगों को अब तक सुरक्षित बचाया जा चुका है, लेकिन हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। क्रूज लगभग 20 मीटर गहरे डैम के पानी में फंसा हुआ है, जिससे बचाव कार्य में अत्यधिक मुश्किलें आ रही हैं। दुर्घटना के बाद से ही स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है, लेकिन गहरे पानी के कारण सटीक रूप से लापता लोगों तक पहुंचने में समय लग रहा है। हादसे के कारण इलाके में गहरी शोक की लहर दौड़ गई है।
MP के नर्मदा नदी (बरगी डैम) में क्रूज डूब गई.
— Arvind Lodhi (@ArvindLodhig) May 1, 2026
क्रूज में 30 से 40 लोग सवार थे. स्थानीय लोगों और SDRF टीम ने 15 लोगों को डूबने से बचाया ।
बहुत दुखद समाचार 🥺#Jabalpur pic.twitter.com/fZ6bJsTelb
300 मीटर दूर डैम में हुआ बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यह हादसा बरगी डैम के किनारे से करीब 300 मीटर दूर पानी में हुआ। लोकल प्रशासन, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें मौके पर पहुंचकर लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। सुबह होते ही राहत कार्यों को तेज कर दिया गया, और घटनास्थल से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें सामने आईं।
#WATCH | Madhya Pradesh | Search and rescue operations underway at Bargi Dam in Jabalpur. Four dead and 15 people rescued so far after a cruise capsized in the dam. pic.twitter.com/ufAq65q9YB
— ANI (@ANI) April 30, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख
इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।”
आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 30, 2026
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को…
मुआवजे का ऐलान
आगे मुख्यमंत्री ने मुआवजे का ऐलान करते हुए लिखा, ” इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।”
इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 30, 2026
मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
इस हादसे ने प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच की संभावना जताई जा रही है, ताकि पता चल सके कि मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद क्रूज को चलाने की अनुमति क्यों दी गई। गौरतलब है कि पिछले गुरुवार को तेज आंधी में बरगी डैम में 29 यात्रियों को लेकर जा रही क्रूज बोट पलट गई थी। हादसे में 9 की मौत हो गई, 15 को बचा लिया गया और बाकी की तलाश जारी है।
Keywords: Jabalpur Cruise Accident, Barghi Dam Tragedy, MP Government Compensation Announcement

