पूर्व केंद्रीय मंत्री और बैरकपुर से सांसद रह चुके दिनेश त्रिवेदी को भारत ने बांग्लादेश में नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। यूपीए सरकार में वे रेल मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब भारत और बांग्लादेश अपने संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हाल के राजनीतिक बदलावों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं। दिनेश त्रिवेदी अब प्रणय वर्मा की जगह यह पद संभालेंगे।
दिनेश त्रिवेदी का राजनीतिक सफर और रेल मंत्री के रूप में विवाद
दिनेश त्रिवेदी ने बैरकपुर लोकसभा सीट से 2009 से 2019 तक सांसद के रूप में काम किया। वे 1990-96 और 2002-08 में राज्यसभा सांसद भी रहे। 2012 में रेल बजट में किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा विवाद हुआ, जिसका ममता बनर्जी ने विरोध किया। इसके बाद उन्हें रेल मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और उनकी जगह मुकुल रॉय को जिम्मेदारी सौंपी गई।
Dinesh Trivedi has been appointed as the next High Commissioner of India to Bangladesh: MEA pic.twitter.com/zSlGHwYJPY
— ANI (@ANI) April 27, 2026
बांग्लादेश में भारत के राजनयिक संबंधों को लेकर अहम बैठकें
दिनेश त्रिवेदी ने 12 फरवरी 2021 को टीएमसी से इस्तीफा दिया और 6 मार्च 2021 को बीजेपी में शामिल हो गए। वहीं बांग्लादेश में पूर्व भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की थी। इस बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान और प्रधानमंत्री के विदेश सलाहकार हुमायूं कोबीर भी मौजूद थे।
भारत ने बांग्लादेश के साथ सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर
भारतीय दूतावास ने बताया कि उच्चायुक्त ने भारत की ओर से बांग्लादेश सरकार और जनता के साथ मिलकर आपसी हितों के आधार पर सकारात्मक और आगे की सोच के साथ काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इससे पहले ईद के अवसर पर उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से भी मुलाकात की थी।
Keywords: India Bangladesh Relations, Dinesh Trivedi High Commissioner Bangladesh, India Diplomatic Ties Bangladesh

