- Advertisement -

रिलीज के कुछ ही घंटे बाद यूट्यूब ने हटाया ‘KD: The Devil’ का ट्रेलर, ‘सरके चुनर’ विवाद के बाद सामने आई नई वजह’

कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ चर्चा में है। पहले इसके गाने को लेकर विवाद हुआ और हिंदी वर्जन हटा दिया गया। अब कुछ घंटे पहले रिलीज हुआ ट्रेलर भी यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया है।

3 Min Read

कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ लगातार विवादों में बनी हुई है। पहले नोरा फतेही पर फिल्माए गए गाने “सरके चुनर तेरी सरके” के हिंदी वर्जन को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। गाने के डबल मीनिंग और अश्लील शब्दों पर आपत्ति के बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया। इस मामले पर डायरेक्टर और लेखक ने भी सफाई दी थी। इसके बाद हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, लेकिन कुछ ही समय में उसे भी यूट्यूब से हटा लिया गया। केवीएन प्रोडक्शंस ने एक्स पर पोस्ट कर ट्रेलर हटाने की पुष्टि की और इसके पीछे की वजह भी बताई।

- Advertisement -
Ad image

अनसर्टिफाइड कंटेंट के चलते ट्रेलर हटाया गया

KVN प्रोडक्शंस ने एक्स पर बयान जारी कर बताया कि ‘KD: The Devil’ के हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुए ट्रेलर में सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान गलती से कुछ अनसर्टिफाइड कंटेंट शामिल हो गया था। इसी वजह से ट्रेलर को तुरंत हटा दिया गया है। मेकर्स ने कहा कि जल्द ही नियमों के अनुसार इसका संशोधित वर्जन जारी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने इस गलती के लिए खेद जताते हुए सभी सर्टिफिकेशन गाइडलाइंस का पालन करने की बात कही है।

गाने की लिरिक्स को लेकर बढ़ा विवाद

फिल्म के गाने “सरके चुनर तेरी सरके” के हिंदी वर्जन को लेकर पहले भी काफी विवाद हो चुका है। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए इस गाने के बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई थी। रिलीज के बाद इसके लिरिक्स पर आपत्ति जताते हुए कई यूजर्स और कुछ सेलेब्रिटीज ने भी नाराजगी जाहिर की, जिनमें कंगना रनौत और अरमान मलिक का नाम शामिल है। इसके खिलाफ अधिवक्ता विनीत जिंदल ने कानूनी शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया।

- Advertisement -
Ad image

स्टारकास्ट और रिलीज डेट से चर्चा में फिल्म

कन्नड़ एक्शन थ्रिलर ‘KD: The Devil’ में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानाइया और जिस्सू सेनगुप्ता जैसे कलाकार सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उसी दिन धनुष की तमिल फिल्म ‘कारा’ से इसका मुकाबला होगा। केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म से पहले भी ‘जना नायकन’ और ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़ी फिल्में जुड़ी रही हैं।

Keywords: KD The Devil Controversy, KD The Devil Trailer, Sarake Chunar Song Controversy

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू