- Advertisement -

‘आतंकवाद के सामने कभी नही झुकेगा भारत’, पहलगाम हमले की बरसी पर पीएम मोदी ने दिया कड़ा संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही उन्होंने साफ कहा कि भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा।

2 Min Read

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि निर्दोष पीड़ितों की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा। साथ ही उन्होंने दोहराया कि भारत आतंकवाद के सामने कभी कमजोर नहीं पड़ेगा और आतंकियों के इरादे सफल नहीं होंगे।

- Advertisement -
Ad image

पीएम मोदी का आतंकवाद पर सख्त संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को देश कभी नहीं भूल सकता और उनके परिवारों के साथ उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। पीएम ने कहा कि यह समय पूरे देश के लिए दुख और एकजुटता का है। साथ ही उन्होंने दोहराया कि भारत किसी भी तरह के आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा और आतंकियों की नापाक साजिशें कभी सफल नहीं होंगी।

सेना का आतंकियों को कड़ा संदेश

भारतीय सेना ने आतंकियों और उनके मददगारों को सख्त चेतावनी दी है कि भारत के खिलाफ की गई हर हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा। सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए साफ कहा कि न्याय निश्चित है और हर हाल में मिलेगा। इस संदेश के साथ ऑपरेशन महादेव से जुड़ा एक ग्राफिक भी साझा किया गया, जिसमें बताया गया है कि पहलगाम हमले के दोषियों को कैसे ढेर किया गया। इस ऑपरेशन में शामिल आतंकियों को सेना ने मार गिराया था।

- Advertisement -
Ad image

पहलगाम हमले और उसके बाद की कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला दिया था। बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए धर्म पूछकर गोलीबारी की, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। इस दर्दनाक घटना के बाद भारतीय सेना ने कड़ा जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

Keywords: Pahalgam Terror Attack, Indian Army Operation Mahadev, Operation Sindoor

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू