- Advertisement -

मणिपुर में भूकंप के झटकों से हिली धरती, नागालैंड-असम-मेघालय तक दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

मंगलवार सुबह मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 62 किलोमीटर थी। अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं मिली है। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

3 Min Read

Earthquake in Manipur: मंगलवार तड़के मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र कामजोंग में बताया गया है। यह झटके सुबह 5:59 बजे के आसपास महसूस किए गए। भूकंप की गहराई करीब 62 किलोमीटर थी।

- Advertisement -
Ad image

मणिपुर के साथ-साथ नागालैंड, असम और मेघालय के कई इलाकों में भी कंपन महसूस हुआ, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई है।

मणिपुर में बंद और विरोध से जनजीवन प्रभावित

मणिपुर में हिंसा और तनाव के बीच विरोध प्रदर्शनों और बंद का दौर जारी है। इस महीने की शुरुआत में संदिग्ध उपद्रवियों द्वारा दो बच्चों सहित कुछ लोगों की हत्या के विरोध में अलग-अलग संगठनों ने बंद का आह्वान किया था, जिसका असर सोमवार को कई जिलों में देखने को मिला। घाटी और पहाड़ी इलाकों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। मैतेई बहुल पांच घाटी जिलों के साथ-साथ नागा बहुल उखरुल और सेनापति में भी स्कूल, कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक परिवहन बंद रहे, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -
Ad image

मणिपुर में बम हमले के विरोध में पांच दिन का बंद

मणिपुर की राजधानी इम्फाल और आसपास के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। उरीपोक और नागरम समेत घाटी के कई हिस्सों में लोग सड़कों पर उतरे। महिलाओं के समूह मीरा पैबिस ने बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी में 7 अप्रैल को हुए बम धमाके के विरोध में रविवार से पांच दिन के बंद का ऐलान किया है। इस हमले में एक पांच साल के बच्चे और उसकी छह महीने की बहन की मौत हो गई थी, जबकि उनकी मां घायल हो गई थी। घटना के बाद विरोध और भी उग्र हो गया, जिसमें हिंसा के दौरान तीन लोगों की मौत हुई और करीब 30 लोग घायल हुए। बताया गया कि भीड़ ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा बलों को गोलीबारी करनी पड़ी।

Keywords: Manipur Earthquake, Manipur Violence And Protests, Manipur Bomb Blast Protest

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू