- Advertisement -

जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में हुआ भीषण हादसा, पहाड़ी से गिरी यात्रियों से भरी बस; 15 की मौत और कई घायल

पुलिस के मुताबिक बस रामनगर से उधमपुर जा रही थी। जालो इलाके के पास अचानक बस पलट गई। हादसे की वजह अभी साफ नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

4 Min Read

Jammu-Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब यात्रियों से भरी बस पहाड़ी से गिर गई। यह दुर्घटना रामनगर-उधमपुर हाईवे के कानोटे गांव के पास हुई। हादसे में काम-से-काम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

- Advertisement -
Ad image

जम्मू-कश्मीर में रामनगर से उधमपुर जा रही एक बस सोमवार सुबह कानोटा गांव के पास पहाड़ी से नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

रामनगर-उधमपुर बस हादसे के बाद राहत कार्य जारी

पुलिस के अनुसार, बस रामनगर से उधमपुर जा रही थी, तभी जालो इलाके के पास अचानक यह हादसा हो गया। फिलहाल दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं और जांच जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उन्हें जरूरी इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

- Advertisement -
Ad image

बस हादसे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक बस हादसे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने रामनगर से उधमपुर जा रही यात्री बस की दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद दी जा रही है।

उधमपुर बस हादसे पर नेताओं ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उधमपुर-रामनगर बस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में कई लोगों की जान जाने से वह बेहद आहत हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे को दिल दहला देने वाला बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उन्होंने प्रशासन, पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए।

Keywords: Jammu Kashmir Bus Accident, Ramnagar Udhampur Road Accident, Uttarakhand Rescue Operations

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू