- Advertisement -

सीजफायर ध्वस्त! अमेरिकी मिसाइल हमले से ईरान का कार्गो जहाज तबाह, तेहरान ने दी कड़ी चेतावनी

ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य तभी खुलेगा जब अमेरिका अपनी नाकाबंदी हटाएगा और उसके सैनिक इस इलाके को छोड़ देंगे। इससे तनाव और बढ़ सकता है।

3 Min Read

अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुआ सीजफायर एक बार फिर टूटने की कगार पर दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने मलेशिया से ईरान जा रहे एक कार्गो जहाज पर मिसाइल से हमला किया। ओमान की खाड़ी के पास अमेरिकी नौसेना ने इस जहाज को रुकने का निर्देश दिया था, लेकिन ईरानी जहाज ने आदेश मानने से इनकार कर दिया।

- Advertisement -
Ad image

अमेरिका ने ईरानी जहाज को रोका, नियंत्रण अपने हाथ में लिया

इसके बाद अमेरिकी नौसेना ने ईरानी कार्गो जहाज के इंजन रूम पर मिसाइल दागी, जिससे वह रुक गया। फिलहाल जहाज अमेरिकी नियंत्रण में है। इस कार्रवाई की जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी।

ईरान का पलटवार, अमेरिकी युद्धपोतों पर ड्रोन हमले का दावा

ईरान ने दावा किया है कि उसने जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी नौसेना के कई युद्धपोतों को ड्रोन से निशाना बनाया। यह कदम अमेरिकी नेवी की कार्रवाई के बाद उठाया गया बताया जा रहा है, जिसमें ईरानी कार्गो जहाज पर हमला हुआ था। हालांकि, अमेरिका ने अभी तक इस हमले की कोई पुष्टि नहीं की है।

- Advertisement -
Ad image

ईरान ने दी चेतावनी

ईरान के उपराष्ट्रपति ने सख्त लहजे में कहा है कि इसके परिणाम सभी को भुगतने होंगे। उन्होंने संकेत दिया कि या तो वैश्विक तेल बाजार सभी के लिए खुला रहेगा, नहीं तो गंभीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर होर्मुज को लेकर तनाव नहीं घटा, तो ईरान बड़ा कदम उठा सकता है।

इस्लामाबाद में बातचीत की तैयारी

हालांकि तनाव के बीच बातचीत की संभावना अभी भी बनी हुई है और कई स्तरों पर प्रयास जारी हैं। इसी दौरान खबर है कि इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता के लिए एक प्रारंभिक मसौदा तैयार किया गया है, जिसमें कुछ अहम शर्तों को शामिल किया गया है।

अमेरिका-ईरान समझौते पर खींचतान जारी

दोनों देशों के बीच संभावित समझौते को लेकर मतभेद बने हुए हैं। अमेरिका चाहता है कि ईरान लंबे समय तक यूरेनियम संवर्धन रोक दे, जबकि ईरान कुछ सालों की रोक के लिए तैयार बताया जा रहा है। अमेरिका सभी संवर्धित यूरेनियम अपने नियंत्रण में लेना चाहता है, वहीं ईरान 20 अरब डॉलर की संपत्ति वापसी और आर्थिक प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहा है।

Keywords: Iran US Conflict, Hormuz Strait Tension, Cargo Ship Missile Attack

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू