महिला आरक्षण बिल पर संसद में सहमति न बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, टीएमसी समेत कई दलों की आलोचना की। इसके जवाब में विपक्ष ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस अहम मुद्दे पर सही समाधान निकालने के बजाय जनता को भ्रमित किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
टीएमसी में महिलाओं की भागीदारी
ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही महिलाओं को राजनीति में ज्यादा प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में रही है। उन्होंने बताया कि टीएमसी में महिला नेताओं की संख्या काफी अधिक है, लोकसभा और राज्यसभा दोनों में महिलाओं की अच्छी भागीदारी है। उन्होंने साफ कहा कि महिला आरक्षण का विरोध उनकी पार्टी ने कभी नहीं किया।
परिसीमन पर तीखा हमला
ममता बनर्जी ने कहा कि उनका विरोध महिला आरक्षण से नहीं, बल्कि परिसीमन प्रक्रिया से है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने फायदे के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है। उनके मुताबिक, राजनीतिक सीमाओं में बदलाव कर कुछ राज्यों को ज्यादा प्रतिनिधित्व देना संघीय ढांचे के खिलाफ है और उनकी पार्टी इसका विरोध करती रहेगी।
It is deeply unfortunate that the Prime Minister chose to mislead the nation rather than address it honestly.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 19, 2026
Let me put this on record. Trinamool Congress has always championed higher political representation for women. We have the highest proportion of female elected…
देरी पर उठाए सवाल
ममता बनर्जी ने कहा कि अगर सरकार सच में महिला आरक्षण को लेकर गंभीर थी, तो बिल पास होने के बाद इसे लागू करने में इतनी देरी क्यों हुई। उन्होंने चुनावी समय पर इसे आगे बढ़ाने और परिसीमन से जोड़ने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लंबे समय से महिलाओं के हक में खड़ी है और आगे भी रहेगी, लेकिन इस मुद्दे पर राजनीतिक भाषणबाजी स्वीकार नहीं करेगी।
पीएम पर तीखा हमला
ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे मुद्दों पर संसद में आकर बोलना चाहिए, जहां उनसे सवाल किए जा सकें और जवाबदेही तय हो। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया बयान में पारदर्शिता की कमी दिखी और सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता अब बदलाव महसूस कर रही है और सत्ता को लेकर माहौल बदलता नजर आ रहा है।
Keywords: Women Reservation Bill, Mamata Banerjee Vs PM Modi, TMC BJP Political Clash

