Kalyan Murbad Highway Accident: ठाणे जिले में सोमवार को कल्याण-मुरबाड हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। रायते पुल के पास तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर ट्रक और सवारियों से भरी मारुति इको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार कल्याण से मुरबाड की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह टूट गई और उसमें बैठे लोगों को बचने का कोई मौका नहीं मिला।
Kalyan Murbad Highway has become death way due reckless driving by Kali Peli Taxi and Dumper Trucks, Police allow such taxis to ply on highway with 15-20 pax, @ThaneCityPolice @nitin_gadkari @NHAI_Official @mieknathshinde @TV9Marathi @punyanagari pic.twitter.com/mhRHqAGKl7
— Avinash Rathod (@avinashrathod) April 13, 2026
ओवरलोडिंग ने बढ़ाया खतरा
कल्याण-मुरबाड हादसे में एक अहम वजह कार में जरूरत से ज्यादा लोगों का बैठना माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सिर्फ पांच सीटों वाली इको कार में 12 लोग सवार थे, जिससे संतुलन और सुरक्षा दोनों प्रभावित हुए। इसी बीच सामने से तेज रफ्तार में आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई, जिसे ड्राइवर संभाल नहीं सका। रायते पुल पर हुई इस भीषण भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
मौके पर राहत और बचाव अभियान
हादसे की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मदद में जुट गए। सूचना मिलने के बाद टिटवाला पुलिस और हाईवे अथॉरिटी की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कुछ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जिस कारण अस्पताल में उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।
अवैध परिवहन पर सख्ती की मांग तेज
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 7 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल थीं। फिलहाल टिटवाला पुलिस सभी मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। यह दर्दनाक घटना एक बार फिर कल्याण-मुरबाड मार्ग पर चल रहे अवैध और नियमों के खिलाफ यात्री परिवहन की समस्या को उजागर करती है। बताया जा रहा है कि क्षमता से अधिक यात्रियों को वाहन में बैठाना इस हादसे का बड़ा कारण बना। अब प्रशासन ने सीमेंट मिक्सर चालक और अवैध परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
Keywords: Kalyan Murbad Highway Accident, Thane Road Accident 11 Dead, Maharashtra Accident

