- Advertisement -

अपने गाने ‘टटीरी’ से विवादों में घिरे रैपर बादशाह ने मांगी माफी, 50 छात्राओं की शिक्षा की ली जिम्मेदारी

बादशाह ने अपने गाने 'टटीरी' को लेकर माफी मांगी और 50 बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा किया। मंगलवार को वे इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए।

3 Min Read

Badshah Apology For Song: बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह हाल ही में अपने गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में फंसे थे। गाने के रिलीज होते ही आलोचना शुरू हो गई और हरियाणा महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया। विवाद बढ़ने के बाद बादशाह को गाना डिलीट करना पड़ा और माफी भी मांगनी पड़ी। मंगलवार को वे नेशनल वुमन कमीशन के सामने माफी मांगते हुए 50 लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का जिम्मा लिया। साथ ही उन्होंने यह वादा किया कि अगले चार महीनों में वह महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके विकास पर आधारित एक नया गाना रिलीज करेंगे।

- Advertisement -
Ad image

बादशाह ने मांगी माफी और उठाई बड़ी जिम्मेदारी

मंगलवार को बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने माफी मांगी और कहा कि भविष्य में वे कभी भी ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाना नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि अगले चार महीनों में वह एक नया गाना तैयार करेंगे, जो पूरी तरह महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी बेहतरी के लिए समर्पित होगा। बादशाह ने यह भी घोषणा की कि वे 50 लड़कियों की शिक्षा का खर्च खुद उठाएंगे, ताकि उनके भविष्य को संवारने में मदद मिल सके। इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से माफी मांगी थी और विवादित गाना डिलीट कर दिया था।

बादशाह का विवादित गाना ‘टटीरी’

कुछ दिन पहले बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह ने अपना नया गाना ‘टटीरी’ रिलीज किया। गाने में उनके रैप और म्यूजिक का कॉम्बिनेशन था, लेकिन जैसे ही गाना रिलीज हुआ, सोशल मीडिया और आम जनता में आलोचना तेज हो गई। विवाद का मुख्य कारण था गाने में स्कूल ड्रेस में छोटी बच्चियों को ऑब्जेक्टिफाई करना और साथ ही फूहड़ डांस स्टेप्स का दिखाया जाना।

- Advertisement -
Ad image

इस पर हरियाणा महिला आयोग ने आपत्ति जताई और तुरंत गाने को डिलीट कर दिया। इसके बाद नेशनल वुमन कमीशन ने भी मामले को संज्ञान में लिया और बादशाह को नोटिस जारी किया। विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने माफी मांगते हुए कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी माफी मांगी और गाना हटा दिया। हालांकि, यह बादशाह के लिए पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी उनके कई गाने विवादों में घिरे रहे हैं। इस बार उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और न सिर्फ माफी मांगी, बल्कि 50 लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने और महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित नया गाना बनाने का वादा भी किया।

Keywords: Badshah Tattiri Controversy, Women Empowerment Music, Badshah Funds Girls Education

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू