साल 2026 की चर्चित लव स्टोरी फिल्मों में शामिल ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिल्म एक इमोशनल लव स्टोरी को दिखाती है, जिसमें प्यार, जुनून और रिश्तों की जटिलताओं को गहराई से पेश किया गया है, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।
इमोशन्स और जुनून से भरी लव स्टोरी
टीजर की शुरुआत रोमांटिक और सुकून भरे पलों से होती है, जहां लक्ष्य (आरव) और अनन्या (चांदनी) के बीच मजबूत बॉन्डिंग दिखाई देती है। लेकिन कहानी आगे बढ़ते ही माहौल बदल जाता है और रिश्ते में जुनून, गुस्सा और भावनात्मक टकराव देखने को मिलता है। एक डायलॉग ‘प्यार में पागलपन जरूरी है’ इस कहानी की गहराई को दिखाता है। फिल्म एक ऐसे प्यार की कहानी है जो खूबसूरत होने के साथ-साथ जटिल और तीखा भी है, जहां हर मोड़ पर रिश्तों की परीक्षा होती है।
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
टीजर सामने आते ही दर्शकों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले हैं। कई लोग अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, वहीं टाइटल ट्रैक में फहीम अब्दुल्लाह की आवाज और अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स भी लोगों को पसंद आ रहे हैं।
हालांकि कुछ दर्शक इसकी झलक को ‘कबीर सिंह’ और गाने ;सैयारा’ जैसी फील से जोड़कर देख रहे हैं। कुल मिलाकर, टीजर ने रिलीज होते ही चर्चा तेज कर दी है और फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
कब रिलीज होगी फिल्म
डायरेक्टर विवेक सोनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कारन जोहर समेत कई प्रोड्यूसर्स ने मिलकर तैयार किया है। म्यूजिक की जिम्मेदारी सचिन-जिगर की हिट जोड़ी ने संभाली है, जिससे फिल्म का संगीत पहले से ही चर्चा में है। इस फिल्म में लक्ष्य अपने टैलेंट को साबित करने के लिए तैयार हैं, वहीं अनन्या पांडे एक इमोशनल रोल में नजर आएंगी। ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे मेकर्स को बड़ी सफलता की उम्मीद है।
Keywords: Chand Mera Dil Teaser, Ananya Panday Lakshya Lalwani Film, Bollywood Romantic Movie 2026

