Air India Fuel Surcharge: Air India ने बढ़ती वैश्विक जेट फ्यूल कीमतों के बीच अपने फ्यूल सरचार्ज सिस्टम में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। कंपनी 8 अप्रैल 2026 से पुराने फ्लैट चार्ज को खत्म कर दूरी के आधार पर नया स्लैब सिस्टम लागू करेगी। इस फैसले का असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों फ्लाइट्स पर पड़ेगा, जिससे यात्रियों को महंगा टिकट चुकाना पड़ सकता है।
एयरलाइन के अनुसार, घरेलू रूट्स पर यह नया सिस्टम 8 अप्रैल से लागू होगा, जबकि प्रमुख इंटरनेशनल रूट्स पर 10 अप्रैल से असर दिखेगा। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों, खासकर वैश्विक तनाव की वजह से, एयरलाइंस की लागत बढ़ गई है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।
दूरी के हिसाब से बढ़ेगा किराया
Air India ने घरेलू फ्लाइट्स के लिए फ्यूल सरचार्ज का नया नियम लागू किया है, जो 8 अप्रैल से प्रभावी होगा। अब एक समान चार्ज की जगह दूरी के आधार पर शुल्क लिया जाएगा। 0–500 किमी तक की यात्रा पर 299 रुपये प्रति सेक्टर अतिरिक्त लगेंगे, जबकि 2,000 किमी से ज्यादा दूरी के लिए यह शुल्क 899 रुपये तक जा सकता है।
#ImportantUpdate
— Air India (@airindia) April 7, 2026
Air India group announces revised fuel surcharges on domestic and international routes.
Read more here: https://t.co/piFcCaA0jJ
सरकार द्वारा ATF कीमतों में बढ़ोतरी को 25 प्रतिशत तक सीमित रखने के बावजूद, इस बदलाव का असर किराए पर पड़ेगा और ज्यादातर रूट्स पर यात्रियों को पहले से ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है।
इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी होंगी महंगी
Air India ने 10 अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी नया फ्यूल सरचार्ज लागू करने का फैसला किया है, जिससे लंबी दूरी के रूट्स पर यात्रियों की जेब पर ज्यादा असर पड़ेगा। नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे सबसे लंबे रूट्स पर एक तरफ का सरचार्ज 280 डॉलर तक होगा, जबकि यूरोप और यूके के लिए करीब 205 डॉलर देना होगा।
वहीं अफ्रीका और मध्य एशिया के लिए लगभग 130 डॉलर, मिडिल ईस्ट के लिए 50 डॉलर और दक्षिण-पूर्व एशिया व चीन के लिए करीब 100 डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगेगा। सिंगापुर के लिए यह थोड़ा कम, करीब 60 डॉलर रहेगा। SAARC देशों जैसे नेपाल और श्रीलंका के लिए प्रति सेक्टर लगभग 24 डॉलर का सरचार्ज तय किया गया है।
पहले बुक टिकट्स पर राहत
Air India ने स्पष्ट किया है कि तय तारीख से पहले बुक किए गए टिकट्स पर नया फ्यूल सरचार्ज लागू नहीं होगा। हालांकि, अगर यात्री अपनी यात्रा की तारीख या रूट में कोई बदलाव करता है, तो नई दरें लागू हो सकती हैं। एयरलाइन के मुताबिक, बाजार की स्थिति को देखते हुए सरचार्ज में आगे भी बदलाव किया जा सकता है।
Keywords: Air India Fuel Surcharge 2026, Air India Ticket Price Increase, Aviation Fuel Price Impact Airlines

