कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख करीब है। मतदान के दौरान वोटर्स को कोई दिक्कत न हो और किसी प्रकार की कोई घटना न घटे इसके लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर दिया है। बंगाल चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के सेंट्रल रिजर्व पुलिस फ़ोर्स के तीन हजार जवानों को बुलाया गया है. ताकि उन इलाकों में शान्ति से मतदान हो सके जो अति संवेदनशील है. इनकी तैनाती 13 अप्रैल से इन इलाकों में कर दिया जाएगा।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे, जिनके लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार निर्वाचन आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने के आरोप लगाती रही हैं। वहीं, राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर तृणमूल कांग्रेस और निर्वाचन आयोग के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है।
एग्जिट पोल के मुताबिक कांटे की टक्कर
- MATRIZE के ओपिनियन पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल में TMC को 43% और बीजेपी को 42% वोट मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य दलों के खाते में 16% वोट जा सकते हैं।
- राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों पर इस बार बेहद करीबी मुकाबले के संकेत मिल रहे हैं।
- सीटों के अनुमान के मुताबिक, TMC को 140-160 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी 130-150 सीटों के बीच रह सकती है।
- अन्य दलों को 8-16 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जो कई जगहों पर निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
- बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 148 सीटों का है, जिसे हासिल करने के लिए दोनों प्रमुख दलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा है।
- बदले हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच, TMC से अलग हुए हुमायूं कबीर ने ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ बनाकर AIMIM के साथ गठबंधन किया है।
- यह नया गठबंधन खासकर मुस्लिम बहुल सीटों पर TMC के वोट बैंक में सेंध लगा सकता है।
- ऐसे में वोटों का बंटवारा बीजेपी के लिए फायदे का सौदा बन सकता है, जिससे ज्यादातर सीटों पर TMC और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है।
क्या कहते हैं 2021 आंकड़े
साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने वाले अहम चुनावों में गिने गए, जिन्हें सुरक्षा और लॉजिस्टिक कारणों से 8 चरणों में संपन्न कराया गया था। कुल 294 सीटों पर हुए इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया। ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी ने 215 सीटों पर जीत दर्ज की और लगभग 48% वोट शेयर के साथ अपनी मजबूत पकड़ साबित की।
Keywords: West Bengal Election 2026, Bengal Election Security, CRPF Deployment Bengal, Election Commission Security, BJP TMC Election Clash

