- Advertisement -

IPL 2026 में 23 साल के अशोक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, फेंकी 154.2 kmph की सबसे तेज गेंद

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के युवा गेंदबाज अशोक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 154.2 kmph की गेंद फेंककर इस सीजन की सबसे तेज डिलीवरी का रिकॉर्ड बना दिया और सबको हैरान कर दिया।

4 Min Read

Who is Ashok Sharma: IPL 2026 में तेज गेंदबाजी का नया सितारा उभर चुका है। गुजरात टाइटंस के 23 साल के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपनी जबरदस्त रफ्तार से क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 154.2 kmph की गेंद फेंककर इस सीजन की सबसे तेज डिलीवरी का रिकॉर्ड बनाया। IPL 2026 के 9वें मैच के 16वें ओवर में अशोक शर्मा ने पहले डोनोवन फरेरा को 150.7 kmph की तेज गेंद दी और ओवर की आखिरी गेंद पर ध्रुव जुरेल को 154.2 kmph की भयंकर यॉर्कर से चौंका दिया। यह गेंद इतनी तेज थी कि जुरेल को गेंद की दिशा समझने में भी मुश्किल हुई।

- Advertisement -
Ad image

चोट के बावजूद अशोक शर्मा ने दिखाया विस्फोटक तेज गेंदबाजी

दिलचस्प यह है कि इस रिकॉर्ड गेंद से पहले अशोक शर्मा को उंगली में चोट लगी थी, जब उन्होंने डोनोवन फरेरा के शॉट को रोकने की कोशिश की। बावजूद इसके, उन्होंने अगली ही गेंद पर 154.2 kmph की सबसे तेज डिलीवरी फेंकी। अपने चार ओवर के स्पेल में अशोक शर्मा ने तीन बार 150 kmph से अधिक की रफ्तार दिखाई, जो उनकी निरंतर तेज गति और आक्रामक प्रदर्शन को साबित करती है।

डेल स्टेन भी हुए अशोक शर्मा के फैन

दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अशोक शर्मा की गेंदबाजी की खूब सराहना की। स्टेन ने बताया कि उनका रन-अप तेज और ताकतवर है, गेंदबाजी के दौरान सिर स्थिर रहता है और लैंडिंग परफेक्ट है। स्टेन के अनुसार, यह एक साफ-सुथरा और बेहतरीन एक्शन है, जिसे एक्सप्रेस पेसर्स में बहुत कम देखा जाता है।

- Advertisement -
Ad image

IPL 2026 की टॉप सबसे तेज गेंदें

इस सीजन की सबसे तेज गेंदों की लिस्ट में अशोक शर्मा सबसे आगे हैं, जिन्होंने 154.2 kmph की डिलीवरी फेंकी। इसके बाद एनरिक नॉर्खिया 150.9 kmph, कार्तिक त्यागी 149.7 kmph और कगिसो रबाडा 149.1 kmph की रफ्तार के साथ शामिल हैं।

अशोक शर्मा IPL के सबसे तेज गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर

IPL के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में अब अशोक शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। इस रिकॉर्ड में पहले नंबर पर उमरान मलिक हैं, जबकि दूसरे नंबर पर मयंक यादव हैं। दोनों गेंदबाज IPL में 156 kmph से अधिक की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं।

जाने अशोक शर्मा के बारे में

अशोक शर्मा ने हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL डेब्यू किया, जहां अपनी पहली ही गेंद 149.7 kmph की रफ्तार से डालकर सबको चौंका दिया। उसी मैच में उन्होंने मार्को येनसन को आउट कर अपना पहला विकेट लिया और कप्तान शुभमन गिल भी प्रभावित हुए। राजस्थान के घरेलू क्रिकेट खिलाड़ी और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा पहले राजस्थान रॉयल्स के नेट बॉलर थे। 2022 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख रुपये में IPL कॉन्ट्रैक्ट दिया, लेकिन खेल का मौका नहीं मिला। फिर वे RR में आए, जिन्हें 2025 मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा गया। 2026 सीजन से पहले गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 90 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

Keywords: Ashok Sharma, Fastest Ball IPL 2026, Gujarat Titans Young Pacer Record, IPL 2026 Top Speed Deliveries

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू