PBKS vs GT: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया। इस जीत के स्टार 22 साल के कूपर कोनोली रहे, जिन्होंने डेब्यू मैच में ही कमाल दिखाते हुए 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
इससे पहले पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 162 रन पर रोक दिया। युजवेंद्र चहल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए, जबकि विजयकुमार वैशाक ने 3 विकेट झटककर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए।
तेज शुरुआत, फिर लगा गुजरात को झटका
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने आक्रामक अंदाज में पारी की शुरुआत की। कप्तान गिल ने शुरुआत से ही तेजी दिखाई और टीम का स्कोर शुरुआती ओवरों में तेजी से आगे बढ़ाया। तीन ओवर में ही स्कोर 35 रन तक पहुंच गया, जिससे पंजाब को गेंदबाजी में बदलाव करना पड़ा। चौथे ओवर में मार्को येनसन को गेंदबाजी सौंपी गई और उन्होंने तुरंत असर दिखाते हुए साई सुदर्शन को आउट कर टीम को अहम सफलता दिलाई। सुदर्शन 13 रन बनाकर लौटे।
मिडिल ऑर्डर ने संभाली पारी
गिल के साथ जोस बटलर ने टीम को मजबूती दी और दोनों ने मिलकर अहम साझेदारी की। गिल अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बटलर ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 100 के पार पहुंचाया। बटलर ने 38 रन बनाए, जबकि फिलिप्स ने 25 रन जोड़े। वाशिंगटन सुंदर ने भी 18 रन का योगदान दिया। अंत में अर्शदीप सिंह के ओवर में कुछ रन आए और गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 162 रन का स्कोर खड़ा किया।
पंजाब के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
मुल्लांपुर की धीमी पिच पर पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार रणनीति अपनाई और रन गति पर नियंत्रण रखा। मार्को यानसेन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए कम रन दिए और एक विकेट लिया। युजवेंद्र चहल ने भी सधी हुई गेंदबाजी से दो अहम विकेट झटके। वैशाक ने बीच के ओवरों में अच्छी लाइन-लेंथ बनाए रखी, जबकि अर्शदीप सिंह थोड़े महंगे साबित हुए और उनके आखिरी ओवर में अतिरिक्त गेंदों के कारण ज्यादा रन बने।
Keywords: PBKS Vs GT IPL 2026, Punjab Kings Vs Gujarat Titans Match Highlights, Cooper Connolly Debut Performance

