- Advertisement -

यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के बयान ने सबको चौंकाया

2 Min Read

KitKat Heist In Europe: सोना-चांदी और कैश की चोरी के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन क्या कभी सुना है कि किसी ने चॉकलेट ही चुरा ली हो? यूरोप में ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक-दो नहीं बल्कि 12 टन से ज्यादा किटकैट चॉकलेट बार चोरी हो गए। यह घटना भारत की नहीं, बल्कि यूरोप की है। इस मामले की जानकारी खुद Nestle ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। कंपनी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है और किटकैट की सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहेगी।

- Advertisement -
Ad image

KitKat ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि मध्य इटली स्थित उनकी फैक्ट्री से पोलैंड भेजे जा रहे करीब 12 टन उत्पाद रास्ते में चोरी हो गए। कंपनी ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए वह स्थानीय प्रशासन और अपने सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रही है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि इस घटना का ग्राहकों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा है और सप्लाई चेन भी प्रभावित नहीं हुई है।

KitKat की पेरेंट कंपनी Nestle ने बताया कि चोरी हुई चॉकलेट की खेप पिछले सप्ताह उनकी प्रोडक्शन फैसिलिटी से निकली थी, जिसे यूरोप के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया जाना था। हालांकि, अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही यह खेप चोरी हो गई। कंपनी के मुताबिक, यह घटना ईस्टर से ठीक पहले हुई, जब चॉकलेट की मांग काफी बढ़ जाती है। मजाकिया अंदाज में कंपनी ने कहा कि परंपरा के अनुसार पहले चॉकलेट छिपाई जाती थी और बच्चे उसे ढूंढते थे, लेकिन इस बार किसी ने सच में पूरी खेप ही गायब कर दी।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: KitKat Theft Europe, KitKat Chocolate, Nestle KitKat Theft News, Europe Chocolate Heist, KitKat Supply Chain Incident, Europe News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू