- Advertisement -

MP में अब होगा 10 एयरपोर्ट्स! उज्जैन और शिवपुरी में भी अगले 2 सालों में बनेंगे एयरपोर्ट, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

सीएम यादव ने बताया कि अगले दो साल में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट बनेंगे। इससे मध्य प्रदेश में एयरपोर्ट की कुल संख्या 10 तक पहुंच जाएगी।

2 Min Read

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के हवाई परिवहन को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना पेश की है। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने घोषणा की कि अगले दो सालों में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएंगे। इन दो हवाई अड्डों के शुरू होने के बाद मध्य प्रदेश में कुल एयरपोर्ट की संख्या 10 हो जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम में सीएम यादव ने देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर नवीनीकृत टर्मिनल, उड़ान यात्री कैफे और अन्य आधारभूत सुधारों का लोकार्पण किया। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन नई सुविधाओं का उद्घाटन किया।

राज्य में बढ़ेगा हवाई नेटवर्क

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में 8 एयरपोर्ट, 20 हवाई पट्टियां और 220 हेलीपैड हैं। अगले दो साल में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट बनेंगे, जिससे कुल एयरपोर्ट की संख्या 10 हो जाएगी। इसके अलावा शहडोल, नीमच, छिंदवाड़ा और मंडला की हवाई पट्टियों को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एयरपोर्ट में तब्दील किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

हर 145 किलोमीटर पर हवाई पट्टी की योजना

मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि प्रदेश में उड्डयन नेटवर्क मजबूत करने के लिए हर 145 किलोमीटर पर एक हवाई पट्टी बनाई जाएगी। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे के पुराने टर्मिनल भवन का 50 करोड़ रुपये से नवीनीकरण किया गया और इसे टर्मिनल 1 नाम दिया गया। अब हवाई अड्डे में दो टर्मिनल भवन हैं, जिससे सालाना यात्री क्षमता 50 लाख तक बढ़ गई है। वर्तमान में यहां रोजाना 100 से ज्यादा नियमित और विशेष उड़ानें संचालित होती हैं।

Keywords: Madhya Pradesh Airports Development, Ujjain Shivpuri New Airports, Ujjain Shivpuri New Airports, Regional Air Connectivity Scheme India

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू