- Advertisement -

युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, पीएम मोदी को बताया ‘रिजल्ट देने वाला नेता’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। इस बार ट्रंप ने पीएम मोदी को ऐसे नेता के रूप में बताया जो नतीजे देकर दिखाते हैं।

3 Min Read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। इस बार ट्रंप ने पीएम मोदी को ऐसे नेता के रूप में बताया जो नतीजे देकर दिखाते हैं। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

इस बीच एक अहम बात यह भी है कि ईरान ने भारत के जहाजों पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई है, जिससे भारत के हित सुरक्षित बने हुए हैं। ऐसे हालात में ट्रंप का यह बयान भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।

अमेरिकी दूतावास की ओर से सोशल मीडिया पर ट्रंप का बयान साझा करते हुए लिखा गया, “भारत के साथ हमारा शानदार संबंध आगे और भी मजबूत होगा। प्रधानमंत्री मोदी और मैं ऐसे दो लोग हैं जो काम करके दिखाते हैं, जो अधिकांश लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता।”

- Advertisement -
Ad image

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी थी कि उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बातचीत हुई है। पीएम मोदी ने बताया कि इस दौरान पश्चिम एशिया की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। भारत ने स्पष्ट रूप से तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए बेहद जरूरी है। दोनों नेताओं ने शांति और स्थिरता के प्रयासों को लेकर संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

वहीं, पश्चिम एशिया में हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने पर विचार कर रहा है। खबर है कि करीब 10,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की योजना बनाई जा सकती है, जिसमें पैदल सेना, बख्तरबंद यूनिट्स और 82वीं एयरबोर्न डिवीजन जैसी विशेष टुकड़ियां शामिल हो सकती हैं।

हालांकि, व्हाइट हाउस की डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी एना केली ने कहा है कि सैनिकों की तैनाती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी रक्षा विभाग ही जारी करेगा। लेकिन उन्होंने यह भी संकेत दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप के पास मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए सभी सैन्य विकल्प खुले हुए हैं।

Keywords: Donald Trump Statement, India Us Relations, Middle East War News, Trump Modi Relationship, Trump Praises Modi, West Asia Tension

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू