- Advertisement -

‘भारत ही नहीं, विश्व की इकॉनमी पर भी युद्ध का हो रहा असर’, मिडिल ईस्ट तनाव पर संसद में बोले प्रधानमंत्री मोदी

मध्य-पूर्व में ईरान, इज़रायल और अमेरिका के तनाव पर पीएम मोदी लोकसभा में बोल रहे हैं। उन्होंने ईंधन संकट, सप्लाई चेन और हालात से निपटने की तैयारी पर बात की।

3 Min Read

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर अहम संबोधन दे रहे हैं। ईरान और इज़रायल के बीच हालात को देखते हुए उनका यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने वैश्विक स्थिति में तेजी से हो रहे बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा और विदेश नीति पर पड़ सकता है, इसलिए सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

- Advertisement -
Ad image

वैश्विक संकट पर सरकार की रणनीति पर नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात और भारत की रणनीति को लेकर सरकार का रुख साफ कर सकते हैं। इससे पहले भी सरकार ने संकेत दिया था कि मिडिल ईस्ट संकट पर वह लगातार नजर बनाए हुए है। हाल ही में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारत के तेल आयात, खाद आपूर्ति और व्यापार पर पड़ सकता है।

आपूर्ति और खाद सुरक्षा पर हुई अहम चर्चा

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान-अमेरिका-इज़रायल के तनाव के बीच बने हालात का आकलन किया। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की सप्लाई बनाए रखने के लिए शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म तक की रणनीतियों पर चर्चा हुई। साथ ही किसानों को भविष्य में खाद की कमी न हो, इसके लिए वैकल्पिक स्रोतों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

- Advertisement -
Ad image

सप्लाई बनाए रखने पर सरकार का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के लिए कच्चा तेल, गैस और खाद की बड़ी मात्रा हॉर्मूज जलडमरूमध्य के रास्ते आती है, जहां मौजूदा हालात के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि सप्लाई में कोई रुकावट न आए और आम लोगों को दिक्कत न हो। उन्होंने यह भी बताया कि देश अपनी एलपीजी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

युद्ध प्रभावित भारतीयों के परिवारों को सहायता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की संसद को इस संकट पर एकजुट होकर आवाज़ उठानी चाहिए। युद्ध शुरू होने के बाद से प्रभावित क्षेत्रों में हर भारतीय को आवश्यक मदद दी जा रही है। मोदी ने कई पश्चिम एशियाई राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बातचीत की और भारतीयों की सुरक्षा की पुष्टि पाई। दुर्भाग्यवश कुछ लोग मारे गए और कुछ घायल हुए, ऐसे में उनके परिवारों को राहत और सहायता मुहैया कराई जा रही है।

Keywords: PM Modi Middle East Speech, India Energy Security Update, Iran Israel Conflict Impact On India, Oil And Fertilizer Supply India

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू