- Advertisement -

PSL छोड़ IPL में शामिल होने वाले प्लेयर के खिलाफ होगी कड़ी करवाई, PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी का फूटा गुस्सा

विदेशी खिलाडियों का PSL छोड़ IPL में शामिल होने पर PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने नाराजगी जताई है। हाल ही में श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका ने भी लाहौर कलंदर्स का साथ छोड़ दिया है।

4 Min Read

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से पहले ही PCB के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है, क्योंकि कई विदेशी खिलाड़ी टूर्नामेंट से हटकर IPL का रुख कर रहे हैं। इस पर बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि आखिरी समय पर लीग छोड़ने वाले खिलाड़ियों पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका ने भी लाहौर कलंदर्स का साथ छोड़ दिया है और अब वह IPL में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने जा रहे हैं। उन्हें सैम करन के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले शनाका 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए भी खेल चुके हैं, हालांकि उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

- Advertisement -
Ad image

PSL छोड़ IPL चुनने पर PCB सख्त

PCB की नाराजगी किसी एक खिलाड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि लगातार बढ़ते ऐसे मामलों से जुड़ी है, जहां विदेशी खिलाड़ी PSL से हटकर IPL को प्राथमिकता दे रहे हैं। हाल ही में ब्लेसिंग मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड से किनारा कर कोलकाता नाइट राइडर्स का दामन थाम लिया, जिससे टीमों की तैयारियों पर असर पड़ा है। मोहसिन नकवी ने साफ किया कि यह पहली बार नहीं है, पहले भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए गए हैं। उन्होंने संकेत दिया कि जो खिलाड़ी लीग के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है और भविष्य में ऐसे फैसलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

IPL-PSL क्लैश से बढ़ी खिलाड़ियों की दुविधा

PSL और IPL के शेड्यूल एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं, जिससे विदेशी खिलाड़ियों के सामने चुनाव की स्थिति बन गई है। PSL 26 मार्च से शुरू हो रही है, जबकि IPL 28 मार्च से शुरू होगी, ऐसे में खिलाड़ी आमतौर पर उसी लीग को चुनते हैं जहां ज्यादा कमाई, बड़ा मंच और बेहतर अवसर मिलते हैं।

- Advertisement -
Ad image

हालांकि PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी का कहना है कि तारीखों का टकराव उनकी मुख्य चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां कुछ खिलाड़ी PSL छोड़ रहे हैं, वहीं कई अच्छे खिलाड़ी लीग से जुड़ भी रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि PSL के शेड्यूल को बदलने के लिए बोर्ड के पास कोई और उपयुक्त समय उपलब्ध नहीं था।

खिलाड़ियों के हटने से PCB की मुश्किलें बढ़ीं

दासुन शनाका और ब्लेसिंग मुजरबानी के अलावा कई अन्य विदेशी खिलाड़ियों ने भी PSL से किनारा कर लिया है। भले ही कुछ ने निजी कारण बताए हों, लेकिन लगातार हो रहे इन बदलावों ने टीमों की तैयारियों को प्रभावित किया है। ऐसे हालात में PCB के लिए सिर्फ टूर्नामेंट का सफल आयोजन ही नहीं, बल्कि लीग की विश्वसनीयता और छवि को बनाए रखना भी बड़ी चुनौती बन गया है।

Keywords: PSL Vs IPL Player Conflict, PCB Mohsin Naqvi Statement, Foreign Players Leaving PSL, IPL 2026 Team Replacements News

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू