IPL 2026: मुंबई इंडियंस IPL 2026 में 29 मार्च से अपने सफर की शुरुआत करेगी, जहां उसका पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। टूर्नामेंट से पहले टीम ने हर साल की तरह इस बार भी एक खास बॉन्डिंग इवेंट आयोजित किया, जिसे ‘द मिक्स’ नाम दिया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने जमकर एंजॉय किया। टीम को 5 बार खिताब दिला चुके रोहित शर्मा ने भी फैंस से भरोसा जताते हुए कहा कि इस सीजन में टीम पूरी ताकत के साथ ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में उतरेगी।
पिछले सीजन में MI का उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस का हालिया प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2020 तक 5 बार खिताब जीतने वाली टीम उसके बाद से फाइनल तक नहीं पहुंच सकी। पिछले दो सीजन से हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभाल रहे हैं। 2024 में टीम सबसे निचले स्थान पर रही, जबकि पिछले सीजन की शुरुआत भी कमजोर रही थी। हालांकि बाद में टीम ने सुधार किया, प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन फाइनल में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाई।
‘द मिक्स’ इवेंट में खिलाड़ियों संग दिखी खास बॉन्डिंग
मुंबई इंडियंस ने जियो वर्ल्ड गार्डन में एक खास बॉन्डिंग इवेंट आयोजित किया, जिसे ‘द मिक्स’ नाम दिया गया। इस कार्यक्रम में टीम के खिलाड़ी, कोच और मैनेजमेंट सभी शामिल हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या भी खास अंदाज में पहुंचे, वहीं रोहित शर्मा अपनी बेटी के साथ नजर आए। इस इवेंट की खास बात यह रही कि फैंस को भी इसमें शामिल होने का मौका दिया गया, जिससे माहौल और भी खास बन गया।
छठी ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा का मजबूत दावा
रोहित शर्मा ने फैंस को भरोसा दिलाते हुए कहा कि टीम इस बार छठा खिताब जीतने के लिए पूरी मेहनत करेगी। मुंबई इंडियंस इस सीजन मजबूत नजर आ रही है, खासकर उसकी बल्लेबाजी बड़ी ताकत बनकर उभर रही है। टीम में रोहित के अलावा तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रेयान रिकेल्टन और क्विंटन डी कॉक जैसे बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
Keywords: Mumbai Indians IPL 2026, Rohit Sharma MI Promise, MI Vs KKR 2026 Match, Mumbai Indians Team News

