- Advertisement -

सिलेंडर की किल्लत से जूझी बेंगलुरु की इंदिरा कैंटीन, लंच-डिनर बंद और नाश्ता पर भी लगी लिमिट

बेंगलुरु की इंदिरा कैंटीन में गैस सिलेंडर की कमी के कारण खाने की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। फिलहाल लंच और डिनर नहीं बनाया जा रहा है, जबकि नाश्ते के विकल्प भी कम कर दिए गए हैं।

3 Min Read

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में राज्य सरकार की ओर से करीब 180 इंदिरा कैंटीन चलाई जा रही हैं। इन कैंटीन में लोगों को 5 रुपये में नाश्ता और 10 रुपये में लंच व डिनर उपलब्ध कराया जाता है। इन सभी कैंटीनों तक खाना पहुंचाने के लिए शहर में 12 सेंट्रल किचन बनाए गए हैं। मल्लेश्वरम स्थित एक सेंट्रल किचन से करीब 20 कैंटीनों में खाना सप्लाई होता है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से यहां से लंच और डिनर की सप्लाई बंद कर दी गई है और फिलहाल सिर्फ नाश्ता ही भेजा जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

गैस की किल्लत से कैंटीन की रसोई हुई प्रभावित

मल्लेश्वरम स्थित इंदिरा किचन से आम तौर पर करीब 4 हजार प्लेट नाश्ता, 4 हजार प्लेट लंच और करीब 1 हजार प्लेट डिनर की सप्लाई की जाती है। लेकिन गैस सिलेंडर की कमी के कारण अब लंच और डिनर की व्यवस्था पूरी तरह रोक दी गई है। इसके साथ ही नाश्ते के मेन्यू में भी काफी कटौती कर दी गई है और सीमित आइटम ही तैयार किए जा रहे हैं।

नाश्ते के मेन्यू में भी भारी कटौती

पहले इंदिरा कैंटीन में नाश्ते के लिए इडली-सांभर, पुलाव-चटनी और अन्य चावल से बने कई विकल्प मिलते थे। लेकिन गैस सिलेंडर की कमी के कारण अब मेन्यू को सीमित कर दिया गया है। फिलहाल सिर्फ एक राइस आइटम ही तैयार किया जा रहा है, जिससे कैंटीन पर आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
Ad image

सरकार ने कमी की खबरों को बताया अफवाह

ईंधन की कमी की खबरों के बीच कई जगह लोगों को पेट्रोल पंप और एलपीजी केंद्रों पर लंबी कतारों में देखा गया। इसका असर आम लोगों के साथ स्कूलों, फूड सर्विस और रेस्टोरेंट के काम पर भी पड़ा है। हालांकि केंद्र सरकार ने संसद में साफ कहा कि मिडिल ईस्ट में तनाव के बावजूद देश में पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है।

कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अलग-अलग इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। जो लोग सिलेंडर जमा करके कमी का माहौल बनाने या घबराहट फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Keywords: Gas Cylinder Shortage, Bengaluru Indira Canteen Food Supply Crisis, Karnataka Indira Canteen Lunch Dinner Stopped, LPG Cylinder Shortage Impact Indira Canteen

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू