- Advertisement -

लाइव वीडियो के दौरान हुआ UK07 Rider ने की सुसाइड की कोशिश, पारिवारिक विवाद से परेशान थे अनुराग डोभाल

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल (UK07 Rider) का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने सुसाइड की कोशिश की।

4 Min Read

यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 Rider के नाम से लोग जानते हैं, इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो गया। वो इंस्टाग्राम पर लाइव थे, और साफ दिख रहा था कि वो अंदर से टूटे हुए, काफी परेशान हैं। लाइव के दौरान अनुराग ने अपने परिवार से चल रहे झगड़ों का खुलकर जिक्र किया। वो बहुत तनाव में नजर आए। बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी मां से कहा कि जब भी अगली बार मिलें, उन्हें प्यार से गले लगाएं। इसी बीच उन्होंने अपने भाई पर भी आरोप लगाए। उस वक्त उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी, और अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। कुछ ही पलों में एक्सप्रेसवे पर उनकी कार का एक्सिडेंट हो गया।

- Advertisement -
Ad image

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार

यह हादसा गाजियाबाद के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग अपनी फॉर्च्यूनर से दिल्ली जा रहे थे और कार में अकेले थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि उनकी गाड़ी कई बार पलट गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद कार करीब पांच बार पलटी और बिल्कुल चकनाचूर हो गई। अनुराग ड्राइवर सीट के पीछे फंस गए थे। आसपास के लोगों ने जल्दी से कार का दरवाजा खोला और उन्हें निकालने की कोशिश की। उस वक्त अनुराग काफी भावुक थे, बार-बार कह रहे थे कि उन्हें अकेला छोड़ दें।

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत अब स्थिर

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने फौरन उन्हें कार से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद राहत की बात ये रही कि अनुराग को कोई गंभीर चोट नहीं आई। उनके हाथ-पैर में बस हल्की खरोंचें हैं और फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है। डॉक्टरों ने कहा है कि इलाज चल रहा है, चिंता की कोई वजह नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद उनके फैंस परेशान हैं। बहुत लोग उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

पारिवारिक विवाद से परेशान थे अनुराग

अनुराग डोभाल पिछले कुछ वक्त से अपने पारिवारिक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो में कहा था कि परिवार से रिश्ते खराब हो गए हैं और अब वो घर से अलग रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी लव मैरिज के बाद परिवार में मतभेद और बढ़ गए। साथ ही पैसों को लेकर भी विवाद हुआ है। इन सब वजहों से अनुराग काफी तनाव में चल रहे थे। ऐसे में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ ये हादसा अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

Keywords: Anurag Dobhal Car Accident, UK07 Rider Accident Video, Delhi Meerut Expressway Car Crash, Anurag Dobhal Instagram Live Accident

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू